कृषि वैज्ञानिकों ने किया प्रोत्साहित
सिंघिया के फुलहारा गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। कृषि विज्ञान केन्द्र, प्रखंड कृषि विभाग और आत्मा के समन्वय से किसान चौपाल आयोजित की गई। वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती की तकनीक...

सिंघिया। प्रखंड क्षेत्र के फुलहारा गांव से गुरुवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरू हुआ। इसमें कृषि विज्ञान केन्द्र लादा, प्रखंड कृषि विभाग, आत्मा सहित अन्य विभागों का समन्वय है। इस तरह का अभियान पहली बार हो रहा है जब वैज्ञानिकों के साथ कृषि विभाग समन्वय स्थापित कर गांवों में किसानों के बीच जा रहे हैं और उनकी खेती से संबंधित समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। अभियान के प्रथम दिन प्रखंड के फुलहारा, लिलहौल व लादा गांव में किसानों का चौपाल लगाया। इसमें कृषि वैज्ञानिक केंद्र लादा के वैज्ञानिक डा. अमृता सिन्हा, कृषि विभाग के प्रशिक्षु बीएओ सन्नी शर्मा व आत्मा के ब्रजेश कुमार आदि शामिल थे।
चौपाल में कृषि वैज्ञानिक डा. अमृता सिन्हा ने किसानों को खेती की बारीकियां सिखाई। वहीं बीएओ सन्नी शर्मा व आत्मा के ब्रजेश कुमार ने भी किसानों के लिए केंद्र व राज्य सरकारों की विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस संदर्भ में आत्मा के ब्रजेश कुमार ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रतिदिन तीन तीन गांवों में कार्यक्रम करना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।