महिला को चकमा देकर डेढ़ लाख का जेवर ठगा
वारिसनगर के पेठिया गाछी में दो बाइक सवार ठगों ने महिला माला कुमारी से डेढ़ लाख रुपए के गहने ठग लिए। ठगों ने खुद को पंडित बताकर उसे जाल में फंसाया और गहनों को एक कपड़े में बांधकर फरार हो गए। पुलिस...

वारिसनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित पेठिया गाछी के समीप सोमवार के दस बजे दिन में एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति ने एक महिला के डेढ़ लाख रुपए के जेवर ठग कर फरार हो गया। पीड़ित महिला की पहचान राजकुमार साह की पुत्री व सोनू साह की पत्नी माला कुमारी के रूप में किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटे हुऐ है। जानकारी के अनुसार दस बजे दिन में पेठिया गाछी के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति राज कुमार साह के घर पर सादा लिवास में पहुंचा। वहीं अपने को पंडित बताकर घर में मौजूद माला देवी को एक ग्लास पानी लाने को कहा। पानी लेकर आने पर उसे अपने बातों में फंसा लिया। वहीं शरीर पर पहने जेवर उतरबाकर उसे एक कपड़ा में बांधने को कहा ओर पानी में मंत्र पढ़कर उक्त जेवर पर छीड़क दिया।
वहीं कहा कि इस पानी को बगल के पोखर में फेंक दो। इसी बीच महिला के पिता राजकुमार भी पहुंचे। दोनो ठग ने बताया की हम लोग यज्ञ का चंदा काटने जाएंगे। बाइक यहीं पर छोङ़ देंगे। इसी बीच मौका देखकर ठग जेवर लेकर फरार हो गया।
पोखर से घर आने के बाद माला ने गहने नहीं देख इसकी सूचना घरवालों को दी। लोग इधर उधर खोजने के लिए दौड़े तबतक दोनो फरार हो चुका था। वही भागने वाले रास्ते मे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो बाईक से जाता दोनो ठग दिखा। इधर सुचना पर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मामले की छानबीन के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।