मत्स्य जीवी के चुनाव में जीते राम एकबाल
सरायरंजन में मंगलवार को मत्स्य जीवी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। तेज नारायण सहनी सचिव और राम एकबाल सहनी अध्यक्ष बने। चुनाव के बाद दोनों के समर्थकों में खुशी का माहौल था। बुधवार को रायपुर...

सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को मत्स्य जीवी संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। चुनाव के बाद वोटों की गिनती की गई। वोटों की गिनती के बाद सचिव के पद पर तेज नारायण सहनी एवं अध्यक्ष पद पर राम एकबाल सहनी ने जीत हासिल किया। इसके अलावे सचिव एवं अध्यक्ष के समर्थित सभी सदस्यों की भी जीत हुई। इन सभी के जीत हासिल होने के बाद समर्थकों में खुशी देखी जा रही थी। इनके जीत दर्ज होने के बाद रायपुर बुजुर्ग गांव में वुधवार को स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में लोगों ने अध्यक्ष राम एकबाल सहनी, सचिव तेज नारायण सहनी एवं सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। इन सभी के जीत पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई दिया है। बधाई देने बालों में जलसंसाधन मंत्री के आप्त सचिव रजनीकांत चौधरी, प्रमुख वीणा कुमारी, उपप्रमुख संजीव ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय प्रसाद,मुखिया हितेश कुमार, मिथिलेश कुमार, विजय कुमार राय, महेंद्र राय,संजीत साह, हरेराम सहनी, मुकेश कुमार, विशाल कुमार, उमेश सहनी, रामकुमार झा, पिंकू देवी, राजीव दास, विधाकर झा, रजनीश यादव, रंजीत महतो, उमेश चन्द्र झा, परमानंद मिश्र, रामानंद झा, राजीव कुमार मिश्र, घनश्याम ठाकुर,मिलन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।