जरलाही मठिया गांव के प्रवेश द्वार पर मूर्ति स्थापित करने को लेकर विवाद
विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, मूर्ति स्थापित करने पर लगाई रोक प्रदेश अध्यक्ष जरलाही मठिया निवासी अनंत कुमार गुप्ता द्वारा अपने निजी कोष से गांव के प्रवेश द्वार पर बड़ा गेट बनाया गया है। जिस पर

बिक्रमगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र की जरलाही मठिया गांव में बुधवार को गांव के प्रवेश द्वार पर शिक्षक स्व.रामानंद गुप्ता की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद उतपन्न हो गया है। जिस कारण गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन सतर्क हो गयी है। थानाध्यक्ष के निर्देश पर फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा शांति भंग होने की आशंका पर मूर्ति स्थापित करने पर रोक लगा दी गयी है। बताया जाता है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जरलाही मठिया निवासी अनंत कुमार गुप्ता द्वारा अपने निजी कोष से गांव के प्रवेश द्वार पर बड़ा गेट बनाया गया है। जिस पर निर्माता अनंत कुमार गुप्ता का नाम अंकित है। उसी गेट पर अनंत द्वारा अपने पिता स्व.रामानंद गुप्ता की प्रतिमा स्थापित कराना चाहते थे। इसके लिए स्व.रामानंद की प्रतिमा जेसीबी की सहायता से गेट पर चढ़ाया जा रहा था। तभी गांव के दूसरे पक्ष के लोगों को पता चल गया और विवाद हो गया। इसके चलते जेसीबी चालक को मूर्ति नीचे उतारनी पड़ी। उनका कहना था कि स्व.रामानन्द गुप्ता कोई विशेष पुरुष नहीं थे। जिससे उनकी मूर्ति स्थापित की जा सके। गांव के मुख्य गेट पर किसी महापुरुष, स्वतंत्रता सेनानी या देश के लिए बलिदान देने वाले लोगों की ही मूर्ति स्थापित होनी चाहिए। जबकि उनके विपरीत प्रथम पक्ष के लोग बताते हैं कि स्व.रामानंद गुप्ता एक सरकारी शिक्षक के साथ कवि भी थे। उनकी पहचान क्षेत्र में अलग थी। मूर्ति स्थापित करने के लिए पंचायत द्वारा विधिवत स्वीकृति भी प्रदान की गई है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा मूर्ति स्थापित करने के दौरान पंचायत सचिव की उपस्थिति में स्थानीय थानाध्यक्ष से पत्राचार करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच मूर्ति अधिष्ठापन कराने के संबंध में अग्रेतर कार्रवाई करने की बातें कही गयी है। आज होना है मूर्ति अनावरण प्रथम पक्ष के अनुसार, गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्य सभा सांसद व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया जाना था। इसकी तैयारी चरम सीमा पर थी। लेकिन, विवाद हो जाने के कारण मूर्ति का अनावरण होना अब अधर में लटक गया है। जिसकी चर्चा गांव-ज्वार में होने लगी है। कहते हैं अधिकारी गांव में दोनों पक्षों के विवाद को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। किसी भी पक्ष को शांति भंग नहीं करने की हिदायत दी गयी है। फिलहाल विवाद को देखते हुए मूर्ति स्थापित करने पर रोक लगा दी गयी है। वरीय अधिकारियों से दिशा-निर्देश के बाद आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। ललन कुमार, थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर बिक्रमगंज।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।