पहले प्रयास में एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर शुभम का चयन
(युवा पेज)ताया कि उन्ही की प्रेरणा से ये सफतला मिली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चेनारी से हुई है। जबकि उच्चतर शिक्षा उन्होंने बनारस में लिया

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिवासगर प्रखंड के पाठक सेमरी के रहने वाले शुभम पाठक ने पहले ही प्रयास में एसएससी-सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की है। उक्त परीक्षा में उन्हें 236वां स्थान प्राप्त हुआ है। परीक्षा में सफल होने पर उनका चयन एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है। शुभम के पिता नितेश पाठक एक किसान हैं। जबकि उनकी माता ममता देवी गृहणी है। शुभम ने बताया कि उन्हें पहले ही प्रयास में यह सफलता मिली है। वे अपना आदर्श अपने पिता व माता को मानते हैं। बताया कि उन्ही की प्रेरणा से ये सफतला मिली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चेनारी से हुई है। जबकि उच्चतर शिक्षा उन्होंने बनारस में लिया है। उनके चयन पर गांव में जश्न का माहौल है। उनकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। बधाई देने वालों में वेद प्रकाश पाठक, सोनू पाठक, देवेंद्र पाठक, विकाश पाठक, अशोक पाठक, धर्मेंद्र पाठक, जगतानंद पाठक, दुर्गेश पाठक, सत्येंद्र पाठक आदि ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।