Wedding Violence Erupts Over DJ Dispute in Nasirganj डीजे बजाने को लेकर लड़का-लड़की पक्ष भिड़े, पांच पर प्राथमिकी, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsWedding Violence Erupts Over DJ Dispute in Nasirganj

डीजे बजाने को लेकर लड़का-लड़की पक्ष भिड़े, पांच पर प्राथमिकी

दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल है। मामले में लड़की पक्ष के इंदल कुमार, अजीत कुमार, सर्वजीत कुमार, चंदन कुमार और रुदल कुमार को नामजद

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामWed, 21 May 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
डीजे बजाने को लेकर लड़का-लड़की पक्ष भिड़े, पांच पर प्राथमिकी

नासरीगंज, एक संवाददाता। कच्छवां थाना क्षेत्र के सवारी स्थित एक निजी मैरेज हॉल में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट हो गई। जिसमें लड़के पक्ष के इमादपुर थाना क्षेत्र के सहियारा गांव निवासी दूल्हा राहुल कुमार ने स्थानीय थाने में लड़की पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामले में लड़की पक्ष के इंदल कुमार, अजीत कुमार, सर्वजीत कुमार, चंदन कुमार और रुदल कुमार को नामजद किया है। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर निवासी इंदल कुमार और रुदल कुमार शामिल हैं।

दर्ज प्राथमिकी में दूल्हा राहुल कुमार ने बताया कि मैरेज हॉल में शादी समारोह चल रही थी। इस दौरान लड़की पक्ष से कुछ लोग आए और बोले कि डीजे पर डांस सिर्फ हमलोग करेंगे। मेरे पक्ष के लोग भी बोले कि डीजे हमलोग किए हैं तो डांस हम करेंगे। इतने में लड़की पक्ष के लोग गाली गलौज करने लगे। मना किया तो मारपीट करने लगे। अजीत ने हाथ में लिए पत्थर से जान मारने की नीयत से मेरे सिर पर मारा। जिसमें मेरा सिर फट गया। शोरगुल सुन मेरी बहन आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। उसके गले से मंगलसूत्र, मंगटीका और बाली छीन लिये। किसी ने डायल 112 को सूचना दी। तब आरोपित भाग निकले। घायलावस्था में ही शादी संपन्न कराया। थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में मारपीट हुई थी। जिसमें लड़के पक्ष की तरफ से पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।