अहिल्याबाई के न्याय पथ पर आगे बढ़ते जाना है: प्रकाश पाल
Fatehpur News - -भाजपाइयों द्वारा चलाया रहा त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-भाजपाइयों द्वारा चलाया रहा त्रिशताब्दी स्मृति अभियान-भाजपाइयों द्वारा चलाया रहा त्रिशताब्दी स्मृ

फतेहपुर। भाजपाइयों द्वारा चलाया जा रहा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत बुधवार को शहर के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल मौजूद रहे। जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने मौजूद लोगों से लोकमाता के द्वारा तीन सौ वर्ष पूर्व किए गए लोककल्याण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा सड़क निर्माण के साथ वृहद वृक्षारोपण कराया गया, राहगीरों को पीने के पानी के लिए कुंए बावड़ियों का निर्माण किया गया, जमीनी विवादों से मुक्ति के लिए खसरा व्यवस्था समेत अन्य लोक कल्याणकारी कार्य किए गए।
उन्ही के पथ पर चलते सरकार भी कार्य कर रही है। बताया कि देश के चारों शंकराचार्यों द्वारा मिलकर अहिल्याबाई होल्कर के न्याय पथ, धर्म पथ व लोककल्याण पथ को देखकर पुण्यश्लोक की उपाधि दी गई, जो देश में सिर्फ राजा नल और न्याय पथिक युधिष्ठिर को प्रदान की गई थी। वहीं पूर्व विधायक केके सचान द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर पर अपने विचार रखे। इस मौके पर पवन प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पुष्पराज पटेल, मनोज मिश्रा व प्रदीप गर्ग, अर्चना त्रिपाठी, रेखा मिश्रा, सुशीला मौर्य, उदय लोधी मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, ज्योति प्रवीण, रितिक पाल, कल्पना सिंह, सुनीता गुप्ता, भोले पाल समेत अन्य तमाम भजपाई मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।