Central School Physical Teacher Rohit Kumar Singh Honored for Excellence in Sports Education केन्द्रीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सम्मानित, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsCentral School Physical Teacher Rohit Kumar Singh Honored for Excellence in Sports Education

केन्द्रीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सम्मानित

सीतामढ़ी के जवाहर नगर सुतिहारा के शारीरिक शिक्षक रोहित कुमार सिंह को केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना द्वारा सम्मानित किया गया। उनके नेतृत्व में छात्रों ने राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में 17 मेडल और नगद...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 19 April 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
केन्द्रीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सम्मानित

सीतामढ़ी। शारीरिक व स्वास्थ्य शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केन्द्रीय विद्यालय जवाहर नगर सुतिहारा के शारीरिक शिक्षक रोहित कुमार सिंह को केन्द्रीय विद्यालय संगठन पटना संभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता सत्र 2024-25 में केन्द्रीय विद्यालय सुतिहारा के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर 17 मेडल एवं नगद पुरस्कार जीतने में कामयाब हुए थे। इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षक श्री सिंह को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर एवं सहायक उपायुक्त पूर्णेन्दु मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।