Indian Red Cross Provides Relief to Fire Victims in Sitamarhi अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSitamarhi NewsIndian Red Cross Provides Relief to Fire Victims in Sitamarhi

अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण

सीतामढ़ी में इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने परिहार प्रखण्ड के परवाहा चौक गांव के पांच अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री में बरतन सेट, तारपोलिन शीट, कम्बल और हाईजीन किट शामिल थी। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीSat, 19 April 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण

सीतामढ़ी। इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा द्वारा परिहार प्रखण्ड के परवाहा चौक गांव के पांच अग्नि पीड़ितों राम कल्याण राय, राम संजीवन राय, राम जीवन राय, इंद्रजीत राय व रजनीश राय को सीतामढ़ी रेड क्रॉस परिसर में राहत सामग्री दी गई। रेड क्रॉस सचिव राजेश कुमार सुन्दरका ने बताया कि रेड क्रॉस ने अग्नि पीड़ितों के सहायतार्थ चेयरमैन डॉ महावीर ठाकुर, सह सचिव संजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, संजीव कुमार व डॉ एम एन रहमान की उपस्थिति में राहत वितरण किया। परवाहा अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री के वितरण के पहले बाजपट्टी प्रखण्ड के विशनपुर रतवारा व हरपुरवा में बाजपट्टी अंचलाधिकारी की देख रेख में बुलेट मंडल, रामशंकर मंडल, पीरथ मंडल, कीरथ मंडल, इण्डल पंडित, रामनाथ मंडल, फूलो देवी, महेश्वर मंडल, उदय मंडल सहित पन्द्रह अग्नि पीड़ितों और बथनाहा प्रखण्ड के हरनाहिया पंचायत के किशनपुर गांव के सात अग्नि पीड़ितों भरत साह, पप्पू साह, विकास साह, लखन कापड़, संजीत राम, गुंडेश्वर राम व रंजीत राम को घटना स्थल पर पहुंच कर राहत सामग्री वितरीत की गई। राहत सामग्री में पीड़ित परिवार को बरतन का सेट, बड़ी तारपोलिन शीट, कम्बल, हाईजीन किट, टॉर्च आदि उपलब्ध कराई गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।