ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से अधेड़ जख्मी
अररिया में फारबिसगंज जोगबनी मार्ग पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज पहुँचाया, जहां उसकी...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाSat, 19 April 2025 01:43 AM

अररिया। एक संवाददाता फारबिसगंज जोगबनी मार्ग पर ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से ऑटो सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से अनुमंडल अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर किया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति शिव शंकर बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।