youth head crushed with stone killed body found in madarsa in jamshedpur जमशेदपुर में युवक का सिर कूंचकर मार डाला, मदरसे में मिला शव; पुलिस ने क्या बताया, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़youth head crushed with stone killed body found in madarsa in jamshedpur

जमशेदपुर में युवक का सिर कूंचकर मार डाला, मदरसे में मिला शव; पुलिस ने क्या बताया

  • झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के कपाली इलाके में एक युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मदरसे में मिला है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 19 April 2025 11:32 AM
share Share
Follow Us on
जमशेदपुर में युवक का सिर कूंचकर मार डाला, मदरसे में मिला शव; पुलिस ने क्या बताया

झारखंड के जमशेदपुर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के कपाली के ताजनगर में मंगलवार सुबह पत्थर से कूचकर कबाड़ी की हत्या कर दी गई। उसका शव बंद पड़े एक मदरसे में मिला। कबाड़ी का नाम मो. हुसैन था। वह अपनी बाइक से कबाड़ खरीदने के लिए निकला था। वह उसी मोहल्ले का निवासी था। उसकी बाइक भी घटनास्थल से बरामद हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद हुसैन मंगलवार सुबह अपने घर से कबाड़ खरीदने निकला था। लोगों ने बताया कि किसी बात को लेकर नशेड़ियों से उसका विवाद हो गया। विवाद में ही उनके बीच मारपीट हुई, जिसके बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मोहम्मद हुसैन शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य पहुंचे। उन्होंने कुछलोगों का नाम पुलिस को बताया है, जिनपर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कपाली इलाके में लगातार अपराधिक घटनाएं घट रही हैं। हाल में ही केजीएन नामक दवा दुकान पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी थी। गोली रंगदारी को लेकर चली थी। लोगों का कहना है कि कपाली इलाके में कई दिनों से लगातार नशे का कारोबार चल रहा है, जिसके चलते हत्या और दूसरी वारदात हो रही है। इस इलाके के कुछ दवा दुकान है, जहां से खुलेआम नशे की दवा बेची जाती है।

मानगो में आपसी विवाद में चाकू मारकर किया घायल

मानगो के दाईगुट्टू में कुत्ते को लेकर टहलने निकले मदन नामक व्यक्ति पर सोमवार रात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पेट और हाथ में चाकू से हमला किया गया। हमलावरों का नाम नंदू और डब्बू है। मदन के परिजनों ने बताया कि वह कुत्ते को लेकर टहलाने के लिए घर से निकले थे। इस बीच उनका विवाद डब्बू और नंदू से हो गया। पहले उनके बीच मारपीट हुई। उसके बाद दोनों ने चाकू से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदन के बेटे ने बताया कि पहले उसके पिता ठेकेदारी में मजदूरी करते थे। हमलावर ने कई दिन से परेशान कर रखा था और फब्तियां कसते थे। जब उन्होंने विरोध किया तो चाकू से हमला किया गया।