Uttarakhand Board 12th Result 2025 OUT at ubse.uk.gov.in 83.23 percent students passed uk board inter exam 2025 here toppers list Uttarakhand Board 12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, 83.23% छात्र हुए पास, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Uttarakhand Board 12th Result 2025 OUT at ubse.uk.gov.in 83.23 percent students passed uk board inter exam 2025 here toppers list

Uttarakhand Board 12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, 83.23% छात्र हुए पास

  • UBSE UK Board 12th Result 2025: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 19 अप्रैल 2025 को इंटर परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। उत्तराखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का पासिंग पर्सेंटेज 83.23% रहा है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानSat, 19 April 2025 11:36 AM
share Share
Follow Us on
Uttarakhand Board 12th Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 जारी, 83.23% छात्र हुए पास

Uttarakhand Board Class 12th Result 2025, Direct Link: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने आज 19 अप्रैल 2025 को इंटर परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान livehindustan.com पर भी चेक कर सकते हैं।

उत्तराखंड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का पासिंग पर्सेंटेज 83.23% रहा है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कों से ज्यादा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 86.20 प्रतिशत रहा है तो वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 80.10 प्रतिशत रहा है।

अनुष्का राणा, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज बडासी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 500 में से 493 अंक हासिल कर टॉप किया है। केशव भट्ट, एस.पी.आई.सी. कारबारी ग्रांट, देहरादून और कोमल कुमार, गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर आई.सी. उत्तरकाशी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 489/500 कुल 97.80% अंक प्राप्त कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आयुष सिंह रावत, SVMIC आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में 484/500 कुल 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें:उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 ubse.uk.gov.in पर जारी, यहां रोल नंबर से करें चेक
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी, डिजिलॉकर और SMS के जरिए भी कर सकते हैं चेक

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट में फर्स्ट डिविजन से 38.82 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सेकेंड डिविजन से पास होने वाले छात्रों की संख्या 38536 कुल 36.23 प्रतिशत है। थर्ड डिविजन से 0.39 प्रतिशत स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं। सम्मान सहित उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 7575 कुल 7.12 फीसदी है।

उत्तराखंड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 में जनपद पिथौरागढ़ ने कुल 91.90 प्रतिशत के साथ सभी जनपदों में टॉप किया है।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक किया गया था। इस साल हाईस्कूल में 113241 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें 109966 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसी प्रकार इंटर मीडिएट में 108981 पंजीकरण हुए थे। जिसमें से 106454 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

UK Board Result 2025: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।