Celebration of Dr B R Ambedkar s Jayanti at Baba Saheb Ambedkar College कालेज में मनाई गई आंबेडकर की जयंती, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCelebration of Dr B R Ambedkar s Jayanti at Baba Saheb Ambedkar College

कालेज में मनाई गई आंबेडकर की जयंती

बड़हरिया के बाबा साहब भीमराव आंबेडकर कॉलेज में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। प्राचार्य ई आलोक कुमार और अन्य शिक्षकों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और केक काटकर जयंती मनाई। विधायक बच्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 16 April 2025 02:36 PM
share Share
Follow Us on
 कालेज में मनाई गई आंबेडकर की जयंती

बड़हरिया। प्रखण्ड के बड़हरिया - तरवारा मुख्यमार्ग स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर कॉलेज परिसर में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। प्राचार्य ई आलोक कुमार, डॉ अशरफ अली, प्रो रामावतार यादव, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, प्रो असरार अहमद, प्रो राजेन्द्र रावत, प्रो मुर्तुजा सहित तमाम शिक्षकों ने बाबा साहब के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किया और केक काटकर भव्य जयंती मनाई गई। ई आलोक कुमार ने मुख्यातिथि विधायक बच्चा पांडेय, डॉ अशरफ अली, प्रो वीरेंद्र यादव, कमलेश प्रसाद, भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा सहित अन्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विधायक बच्चा पांडेय ने कहा कि बड़हरिया में एक डिग्री कॉलेज होगा इसके लिए विधानसभा में आवाज उठाया गया है। डॉ अशरफ अली ने कहा कि आज बड़हरिया में अम्बेडकर कालेज शिक्षा के क्षेत्र में हब बन गया है। इस अवसर पर बीरेंद्र नारायण यादव,कमलेश प्रसाद,पूर्व प्राचार्य रामावतार यादव,महाविद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों सहित प्राचार्य प्रो ई आलोक कुमार, प्रो रामबदन यादव, प्रो राजेन्द्र रावत, प्रो राजेश राम, प्रो सतेन्द्र कुमार अभय, प्रो. नजहत फातमा, प्रो. परमेश्वर राम, प्रो. महेश राम, प्रो. नीलकांत सिंह निराला, प्रो मो फारूक, प्रो इंद्रजीत राम, प्रो शमीम अहम, प्रो संजय कुमार यादव, प्रो शशिकांत मिश्रा, प्रो पिंटू कुमार यादव, प्रो असरार खान, प्रो शैलेन्द्र कुमार, अजित कुमार यादव, धीरज पटेल,धर्मजीत कुमार यादव, लालबाबू यादव, मनंजय कुमार,दीपक शर्मा,सुनैना देवी, नागेंद्र राम, टुनटुन शर्मा, विनोद शर्मा,जगलाल यादव, बबिता देवी, चंद्रावती देवी, आशा देवी, राबड़ी देवी, ओमप्रकाश यादव,,टुनटुन शर्मा, आदि कर्मी उपस्थित रहे ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।