बभनौली पंचायत के गुठनी मोड़ पर खेल मैदान का निर्माण कार्य रूका
मैरवा के गुठनी मोड़ पर खेल मैदान के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है, जिससे खेल प्रेमी निराश हैं। लगभग दस लाख की लागत से कार्य शुरू हुआ था, लेकिन स्कूल प्रबंधन की एनओसी पर आपत्ति के कारण निर्माण अधर...

मैरवा, एक संवाददाता। पंचायत में खेल मैदान के निर्माण को लेकर गुठनी मोड़ पर खेल मैदान में हो रहा निर्माण कार्य रूक गया है। निर्माण कार्य को रूक जाने से खेल प्रेमी निराश है। लगभग दस लाख की लागत से निर्माण कार्य होना था। खेल मैदान को लेकर के शुरूआत में स्कूल प्रबंधन के द्वारा एनओसी देने और बाद में इसको लेकर आपत्ति जताने को प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालाकिं, कार्य को रोके जाने के पीछे मनरेगा के पीओ ने विधायक के द्वारा दिशा की बैठक में सवाल उठाने की बात भी बता रहे है। अब पंचायत में खेल मैदान के लिए दूसरे स्थान पर भूमि तलाशे जाने की चर्चा है। मुख्यमंत्री के द्वारा पंचायत में खेल मैदान के निर्माण को लेकर सूबे के सैकड़ों पंचायत में एक साथ शिलान्यास किया गया था। मनरेगा के तहत राज्य की सभी पंचायतों में बनाया जस रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को बेहतर प्लेटफार्म विभिन्न खेल प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर पहल हो रही है। ग्रामीण विकास विभाग ने सभी ग्राम पंचायतों के लिए बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसी खेलों की संरचनाओं का निर्माण कराने का लक्ष्य रखा गया है। बभनौली पंचायत के गुठनी मोड़ स्थित खेल मैदान बनाने के लिए दो स्कूल के द्वारा एनओसी दिया गया था। जिसके बाद निर्माण काय्र शुरू हुआ। लगभग चालिस फिट तक गढ्ढा खोद दिया गया है। अब अचानक से निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। जिससे खेल प्रेमी निराश है। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि स्कूल के द्वारा एनओसी दिये जाने के बाद निर्माण शुरू हुआ था। लगभग पचास हजार की राशि खर्च हो चुकी है। अब उस पर स्कूल प्रबंधन के द्वारा आपति जताया जा रहा है। जिससे निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।