Empowering Women in Siwan Livelihood Initiatives and Government Schemes संवाद में ग्रामीण महिलाओं ने रखा गांव की बुनियादी समस्याओं को, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsEmpowering Women in Siwan Livelihood Initiatives and Government Schemes

संवाद में ग्रामीण महिलाओं ने रखा गांव की बुनियादी समस्याओं को

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड समेत जिले के 16 पंचायतों में महिला संवाद का आयोजन जीविका व बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतिदिन...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 11 May 2025 12:42 PM
share Share
Follow Us on
संवाद में ग्रामीण महिलाओं ने रखा गांव की बुनियादी समस्याओं को

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड समेत जिले के 16 पंचायतों में महिला संवाद का आयोजन जीविका व बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतिदिन आयोजित महिला संवाद में यह देखने को मिल रहा कि महिलाओं को सशक्त व जागरूक करने की दिशा में चलाया जा रहा महिला संवाद कार्यक्रम अब ग्रामीण विकास का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है। बहरहाल, इसी क्रम में सीवान सदर प्रखंड के सियाड़ी पंचायत में संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाली ग्रामीण महिलाओं ने गांव की बुनियादी समस्याओं जैसे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, नल जल योजना, रोजगार,पुस्तकालय आदि जैसे मुद्दे को रखा।

रवि ग्राम संगठन की दीदियों ने ग्राम संगठन की बैठक के लिए जीविका भवन की भी मांग की। संवाद में सदर प्रखंड की बीडीओ नीतू प्रियदर्शिनी शामिल हुई। बीडीओ ने सरकार की विभिन्न योजनाओं का विस्तार से जानकारी महिलाओं को दी। उन्होंने उपस्थित जीविका दीदियों को उनके कार्यों के लिए भरपूर सराहना भी की। बताया कि महिला संवाद का उद्देश्य महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, उनकी समस्या सुनना व उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। वहीं, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय समन्वयक अभिजीत शंकर ने विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला, साथ ही सरकार से उनकी आकांक्षाएं को जाना। जीविका के डीपीएम कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम लगातार यह प्रमाणित कर रहा कि जिले की ग्रामीण महिलाएं जागरूक हैं, संगठित हैं। वह जिले के समग्र विकास में निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार हैं। सियाड़ी पंचायत में महिला संवाद में अजय कुमार,अजित कुमार, कुमकुम कुमारी समेत ग्रामीण महिलाएं, जीविका दीदियां व कर्मी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।