बड़हरिया में अगलगी में बच्ची जली, मिला कंकाल
बड़हरिया में आग लगने से एक चार वर्षीया बच्ची, सुनीता कुमारी, की मौत हो गई। आग ने तीन झोपड़ियों को जला दिया, जिसमें 15 हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर...

बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया - मीरगंज मुख्यमार्ग के जगतपुरा गांव स्थित मंदिर से दक्षिण और प्रखंड के सियाडी पंचायत के कइल टोला गांव के टोला रंगवा टोला में अचानक आग लगने से एक चार वर्षीया बच्ची, दो मवेशी, अनाज कपड़ा, नगद पंद्रह हजार रुपया समेत डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। दमकल के आते - आते आग की चपेट में आने से सारा संपति जलकर राख हो गई। घटना बुधवार को दोपहर की है। आग किस तरह लगी, इसकी सही जानकारी नहीं हो सकी है। बता दें कि रंगवा टोला के बाल किशुन रंगवा के झोपडी नुमा मकान में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई।
घर से तमाम लोग बाहर निकल गए लेकिन मुनमुन रंगवा के चार वर्षीय बच्ची सुनीता कुमारी अभी आग को कुछ समझ पाती तबतक आग तीन झोपडी को अपने चपेट में ले लिया। जिससे सुनीता कुमार मकान के गेट पर अंदर ही जिंदा जल गई। जब ग्रामीणों ने पंप सेट चलाकर आग को बुझाया। जब आग बुझाने के क्रम में दरवाजे पर उस बच्ची का कंकाल मिला जिसको देखकर सुनीता कुमारी की पहचान हुई। आग लगी में 15 हजार नगद रुपया, अनाज, चौकी, बर्तन, कपड़ा सहित तमाम समान जलकर राख हो गया। जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीने पर मजबूर हो गए। घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचकर आगलगी की घटना की जायजा लिया। वही अपने निजी फंड से सहायता राशि प्रदान की। वही पूर्व मुखिया संतोष यादव ने खाने पीने के सामान के अलावा बर्तन और बिस्तर की व्यस्था कराई। अगलगी के घटना से मची अफरा तफरी रगवा टोला में भीषण आग लगा और आग के लपेटे देखकर गांव में अफरा तफरी मच गई। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। भगवान का शुक्र था कि महज तीन झोपडी ही जला आसपास के कोई मकान आग के चपेट में नहीं आ आया। इधर ग्रामीणों ने हिम्मत का परिचय देते हुए अन्य घर को आग के चपेट में आने से बचा लिया। सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी ने किया सहायता अगलगी की सूचना विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सह सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी को मिली। उन्होंने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। वही तत्काल सहायता राशि प्रदान करने के बाद उन्होंने वरीय पदाधिकारी से बात कर अविलंब सहायता राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि अगलगी के पीड़ित परिवार के साथ हम हमेशा खड़े हैं जो भी सहायता होगा वह प्रदान किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।