विधान पार्षद ने बूथ स्तर कमिटी का किया समीक्षा
जेडीयू के विधान पार्षद रविन्द्र कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मखनूपुर पंचायत के सादिकपुर गांव में बूथ स्तरीय कमिटी की बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक...

पचरुखी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जेडीयू के विधान पार्षद रविन्द्र कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में बूथ स्तरीय कमिटी की समीक्षात्मक बैठक की।विधान पार्षद ने प्रखंड के मखनूपुर पंचायत के सादिकपुर गांव में पंचायत अध्यक्ष हृदया प्रसाद की मौजूदगी में बैठक कर बूथ स्तरीय कमिटी को आधारभूत और जन कल्याणकारी संचालित मुख्यमंत्री के विभिन्न योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर बल दिया। मौके पर संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल, प्रदेश महासचिव इंद्रदेव सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष मृतृजा अली कौशर, प्रखंड अध्यक्ष प्रभुनाथ महतो के अलावा जेडीयू नेता नन्दलाल राम, हरेंद्र सिंह व उमेशचंद्र सिंह नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।