पॉस्को एक्ट के आरोपी महिला को जेल
पचरुखी में, पुलिस ने सारण जिला के गौरा थाना क्षेत्र के हसीयार गांव से पॉस्को एक्ट में आरोपी महिला तारा देवी को गिरफ्तार किया। महिला गिरफ्तारी के डर से फरार थी, लेकिन पुलिस को उसके घर पर मौजूद होने की...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 6 April 2025 11:51 PM

पचरुखी। थाने की पुलिस ने सारण जिला के गौरा थाना क्षेत्र के हसीयार गांव से पॉस्को एक्ट में आरोपी एक महिला को पकड़ा है। पकड़ाई महिला इसी गांव की तारा देवी है। जिसे पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पास्को एक्ट के पूर्व के मामले में उक्त महिला आरोपी थी। जिसकी तलाश पुलिस को थी। लेकिन, महिला गिरफ्तारी के दर से फरार चल रही थे। इसी बीच शनिवार की देर शाम पुलिस को महिला के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उक्त आरोपी महिला को पकड़ लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।