Pre-Monsoon Rain Brings Relief to Farmers in Ragunathpur रघुनाथपुर में जमकर हुई बारिश तो किसानों के चेहरे खिले, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPre-Monsoon Rain Brings Relief to Farmers in Ragunathpur

रघुनाथपुर में जमकर हुई बारिश तो किसानों के चेहरे खिले

रघुनाथपुर में दोपहर डेढ़ बजे अचानक हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। यह पहली प्री-मॉनसून बारिश है जिसने गर्मी से झुलसते पौधों को संजीवनी दी है। बारिश से आम और लीची के फलों को भी फायदा होगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 24 May 2025 02:07 PM
share Share
Follow Us on
रघुनाथपुर में जमकर हुई बारिश तो किसानों के चेहरे खिले

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। मौसम के पल-पल बदलते मिजाज व पुरवइया हवा के बीच अचानक से दोपहर डेढ़ बजे मेघ गर्जन के साथ बारिश शुरू हुई तो जमकर बरसी। गर्मी से झुलसते हए पौधों को संजीवनी दे दी है। कई दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। मानसून पूर्व की यह पहली बारिश किसानों को खुश कर दिया है। 50 मिनट तक लगातार जमकर हुई प्री मानसून की बारिश से किसानों को काफी फायदा हुआ है। इस बारिश से आम व लीची के फलों को भी फायदा होगा। दो दिन बाद ही रोहणी नक्षत्र चढ़ रहा है। इस नक्षत्र में आम पकना शुरू हो जाता है।

इस बारिश से आम के आकार तो बढ़ेंगे ही, पकने पर मीठा भी लगेंगे। इधर, किसान भी धान का बिचड़ा डालने के लिए खेत की जुताई करके इसे तैयार करेंगे। किसानों ने बताया कि इससे खेत में नमी हुई है तो सब्जियों को भी फायदा होगा। किसानों ने कहा कि यह बारिश अमृत के सामान ही है। प्रखंड क्षेत्र के किसान इस बारिश से ज्यादा खुश नजर आए। बारिश इतनी अच्छी हुई है कि पानी से खेत लबालब हो गए। सब्जियां तक खेतों में डूब गईं। इधर, मेघ गर्जन के साथ कई जगहों पर दियारे में आकाशीय बिजली गिरी, जिसके चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बारिश से बिजली की आपूर्ति में आई बाधा जमकर हुई इस बारिश से बिजली आपूर्ति में बाधा हो गई। शाम में 5 बजे तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। कई दिनों की तीखी धूप और गर्मी के बाद शुक्रवार को पहली प्री-मानसून की बारिश से सभी को राहत मिली है। मौसम में इस तरह परिवर्तन से पहले आसमान में बादलों ने ठौर बनाना शुरू कर दिया था। दोपहर के बाद सूर्य की किरणें धीमी हुई और कुछ ही देर बाद अंधेरा छाने लगा और मेघ गर्जन के साथ जमकर 50 मिनट तक बारिश हुई। मौसम में हुए इस बदलाव से जहां तापमान गिर गया है। उमस और गर्मी से भी सभी को राहत मिली है। सबसे अधिक राहत सब्जी की फसलों के साथ-साथ अन्य पेड़-पौधों को हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।