कोदई दुर्गा मंदिर में गूंजे भक्ति के स्वर
सीवान के पचरुखी प्रखंड के कोदई गांव में रविवार को एक भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। रामबढ़ाई प्रसाद की अगुवाई में 24 घंटे चलने वाला यह अनुष्ठान वेदाचार्य पवन कुमार मिश्रा द्वारा संपन्न हुआ।...

सीवान। जिले के पचरुखी प्रखंड के कोदई गांव में रविवार को भक्ति व श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में रविवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन रविवार की सुबह धूमधाम से शुरू हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व स्थानीय निवासी व माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के सक्रिय सदस्य रामबढ़ाई प्रसाद ने किया। 24 घंटे चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान की पूजा वेदाचार्य पवन कुमार मिश्रा ने कराया। धार्मिक अनुष्ठान से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया है। रामबढ़ाई प्रसाद ने बताया कि यह अखंड अष्टयाम 24 घंटे तक निरंतर चलेगा। इसका समापन सोमवार सुबह 8 बजे होगा। इस दौरान आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु भजन-कीर्तन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।
आयोजन स्थल को फूलों, रंग-बिरंगे झंडों और धार्मिक झांकियों से सजाया गया है। समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद व जल की भी उचित व्यवस्था की गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी पवित्र और भव्य बना दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन से सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता को बढ़ावा मिलता है। समिति के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया है। इस मौके पर वेदाचार्य पवन कुमार मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, विनोद कुमार, नगनारायण प्रसाद, श्रीभगवान प्रसाद,जग नारायण भगत, अमरेंद्र कुमार, समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, मुन्ना सिंह आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।