विद्यालय के वंदना सत्र में स्वयं की सुरक्षा के सिखाए जा रहे गुर
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।2. स्थान - सदर अस्पतालआपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड में है तैयारी- नवनिर्मित मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगाए गए हैं कुल 18 बेड- इमरजेंसी वार्ड में...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-पाक तानातनी के बीच आम लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक रहने का संदेश दिया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा कि किसी भी अपात स्थिति से निपटने के लिए कब, क्या और कैसे न सिर्फ अपनी सुरक्षा करनी चाहिए, बल्कि संकट में फंसे अपने आस-पास के लोगों व परिजनों को भी कैसे बचाना चाहिए। इसी के तहत महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर में वंदना सत्र में शुक्रवार को भैया-बहनों को आत्मरक्षा के गुर बताए गए। विद्यालय में वर्ग संचालन से पूर्व भैया-बहनों को वंदना सत्र में आत्मरक्षा से बारे में बताया गया। योग व शारीरिक शिक्षकों ने जरूरत होने पर अपने को कैसे बचाया जाए इसके बारे में भी जानकारी दी।
भैया-बहनों को आत्मरक्षा के लिए क्लोज स्ट्रांस, पैरलल स्ट्रांस, वॉकिंग स्ट्रांस, पंच, किक आदि का प्रशिक्षण दिया ताकि वह खुद को आत्मरक्षा के तैयार कर सकें। आपातकाल में जरूरत होने वाले फोन नंबरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण योग के साथ दिया जा रहा है, जिससे आवश्यकता होने पर अपना बचाव कर सकें। खेल शिक्षक ने बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है, इसी के चलते देश के मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्राचार्य ने बताया कि देश के हालात को देखते हुए यह आवश्यक हो जाता है कि सीमा पर जवान व घर-आस-पास में हम अपनी सुरक्षा का मापदंड स्वयं तय करें। किसी भी आपदा व अपात स्थिति से निपटने के लिए प्रारंम्भिक कार्रवाई करते हुए खुद का कैसे बचाव किया जाए, इसकी जानकारी भैया-बहनों वंदना सत्र में सामूहिक रूप से दी जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।