सशक्त स्थायी समिति को पुर्नगठित करते हुए शामिल किए गए पांच नए सदस्य
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।मारपीट में युवक को घायल किया मारपीट में युवक को घायल किया मारपीट में युवक को घायल किया

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद बोर्ड को मजबूती प्रदान करने में सशक्त स्थायी समिति की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस समिति में नप की मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पदेन सदस्य के रूप में जबकि पांच अन्य सदस्य होते हैं। नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेम्पी गुप्ता ने पिछले दिनों सशक्त के पांचों पूर्व सदस्यों को उनके पद से हटाते हुए नए सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए डीएम को पत्र लिखा था। इस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी,नगरपालिका सह डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने सशक्त स्थायी समिति को पुर्नगठित करते हुए पांच सदस्यों को मंगलवार को नामित किया। सदर एसडीओ सुनील कुमार के कार्यालय कक्ष में सशक्त स्थायी समिति की सदस्य व वार्ड 37 की पार्षद प्रेमलता देवी, 39 के रिजवानुल्लाह, 31 के राजकुमार बांसफोर, 28 की गायत्री देवी व वार्ड 38 की पार्षद रीना देवी को सशक्त स्थायी समिति के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई। सदर एसडीओ ने सभी पांचों सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर परिषद की मुख्य पार्षद सेम्पी गुप्ता व उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता मौजूद थीं। मौके पर मुख्य पार्षद ने बताया कि नगरपालिका अधिनियम के तहत यह प्रावधान है कि मुख्य पार्षद बोर्ड गठन के दो साल के अंतराल पर अपने मंत्रीमंडल में नए सदस्यों को शामिल कर सकती हैं। इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए सशक्त को पुर्नगठित करते हुए पूर्व के पांच सदस्यों की जगह पर सशक्त स्थायी समिति में पांच नए सदस्यों को शामिल किया गया है। मुख्य पार्षद ने उम्मीद जताई कि नया मंत्रीमंडल नप के विकास में अपनी भूमिका का शत-प्रतिशत निर्वहन करेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।