अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में तीन घायल
सिसवन में जमीन विवाद और आपसी विवाद के चलते तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कमलेश यादव की पत्नी बिन्नी देवी, राजेंद्र महतो का पुत्र मनोहर महतो और चंद्रिका शाह का पुत्र रंजन कुमार शाह शामिल हैं। सभी का...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 3 May 2025 05:42 PM

सिसवन। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जमीन विवाद व आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन घायल हो गए। घायलों में सोनबरसा निवासी कमलेश यादव की पत्नी बिन्नी देवी, सिसवन निवासी राजेंद्र महतो का पुत्र मनोहर महतो व सारण जिले के बलिया कोठी निवासी चंद्रिका शाह का पुत्र रंजन कुमार शाह शामिल है। सभी घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।