How can Narendra Modi become PM again National Organization Minister BL gave this task to Bihar BJP on Mission 2024 नरेंद्र मोदी फिर कैसे बनें PM; मिशन 2024 पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बिहार BJP को दिया यह टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsHow can Narendra Modi become PM again National Organization Minister BL gave this task to Bihar BJP on Mission 2024

नरेंद्र मोदी फिर कैसे बनें PM; मिशन 2024 पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बिहार BJP को दिया यह टास्क

लोकसभा प्रवास योजना और पांच नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया। बिहार में सीएम बीजेपी का बने, इस पर चर्चा हुई।

Sudhir Kumar हिंदुस्तान, पटनाSat, 28 Oct 2023 08:52 AM
share Share
Follow Us on
नरेंद्र मोदी फिर कैसे बनें PM; मिशन 2024 पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बिहार BJP को दिया यह टास्क

दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्टी को बूथ व मंडल स्तर पर मजबूत करने को कहा। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को भाजपा से जोड़ने का टास्क सौंपा। उन्होंने दो टूक कहा कि भाजपा की पहचान किसी वर्ग या जाति विशेष के रूप में न हो। इसलिए उन लोगों को भी पार्टी से जोड़ें जो अभी पार्टी को वोट नहीं कर रहे हैं।

बैठक में उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन की स्थिति पर प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से फीडबैक लिया और आवश्यक निर्देश दिए। लोकसभा प्रवास योजना और पांच नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह के मुजफ्फरपुर दौरे की तैयारियों की भी समीक्षा की। अधिक से अधिक सदस्य बनाये जाने पर जोर दिया। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बूथस्तर के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। बिहार की जनता भी अब प्रदेश को मौजूदा सत्ताधारी दल से मुक्त होना चाहती है। इसी को लेकर जनता का भी भाजपा को समर्थन है। बिहार की जनता नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को लेकर कृतसंकल्पित दिख रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता के सहयोग से भाजपा बिहार में 40 में से 40 सीट जीतेगी।

प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा कि बैठक में बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा व हरि सहनी सहित पार्टी के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय प्रभारी तथा सह क्षेत्रीय प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में लोकसभा प्रवास योजना की भी समीक्षा की गई।

यह टास्क सौंपा गया

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने शुक्रवार को कोर कमिटी की बैठक की। शाम 7 बजे से शुरु बैठक रात 10 बजे तक चली। विशेषकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा सौपे गये टास्क के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही लोस चुनाव के मद्देनज़र पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का टास्क सौंपा गया।

राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने दिए टिप्स

राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बिहार में खुद की सरकार बनानी है। सभी कार्यकर्ताओं को इसका संकल्प लेना है। बिहार में बीजेपी का सीएम हो, इस पर काम करना है। अब दूसरे को मौका नहीं देना है। खुद की सरकार और खुद का सीएम बनाना है। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को कहा। केंद्र की योजनाओं से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें, इस दिशा में काम करने को कहा।