सुपौल : यज्ञ को लेकर निकाली कलश यात्रा
मोतीपुर पंचायत के वार्ड 8 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत मंगलवार को कलश यात्रा से हुई। 151 कन्याओं और महिलाओं ने कलश लेकर महादेव पोखर तक यात्रा की। यज्ञ का आयोजन 30 अप्रैल...

करजाईन बाजार, एक संवाददाता। मोतीपुर पंचायत के वार्ड 8 स्थित रामाधीन सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। पंडित आचार्य महेश झा, आचार्य नितेश नाथ तिवारी, पंडित नवल किशोर झा एवं आचार्य जय प्रकाश मिश्र के वेद मंत्रोच्चारण के बीच 151 कन्याओं एवं महिलाओं ने यज्ञ स्थल से कलश लेकर मुख्य मार्ग होते हुए पंचायत भ्रमण कर महादेव पोखर पहुंची। यहां पोखर से पवित्र जल भरकर पुनः यज्ञ स्थली पर पहुंची। इस दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजनकर्ता संजय सिंह और मनोज सिंह ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा के साथ यज्ञ प्रारंभ किया गया। 30 अप्रैल से 6 मई तक सात दिनों तक आचार्य पंडित महेश झा प्रवचन करेंगे। 6 नवंबर को यज्ञ पूर्णाहुति के साथ कथा संपन्न होगा। आचार्य ने कहा कि ईश्वर की कृपा से यह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस कलिकाल में समस्त प्रकार के कलमसों से दूर करने का एकमात्र साधन ईश्वर आराधना एवं भागवत कथा श्रवण ही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।