24 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
नर्मिली, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के बतनाहा वार्ड 19

नर्मिली, निज प्रतिनिधि। पुलिस ने शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के बतनाहा वार्ड 19 में छापेमारी कर 24 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बतनाहा वार्ड 19 में रंजीत मेहता के घर में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस रंजीत मेहता के घर पहुंच कर छापेमारी की तो दो बोरा में 24 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों में बतनाहा निवासी दुर्गानन्द मेहता, रंजीत मेहता, मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना क्षेत्र के शेरघाटी वार्ड 4 के सुमन मंडल और रघुनाथपुर वार्ड 8 के देवदत्त कुमार हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया कि नशीली पदार्थों के खिलाप छापेमारी अभियान जारी रहेगा। मादक पदार्थों की तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।