नामजद आरोपी को किया गया गिरफ्तार
रतनपुर में पुलिस ने त्रिवेणीगंज में छापेमारी कर तरुण कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। वह रतनपुर थाना में नामजद आरोपी था और फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ा।
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलThu, 17 April 2025 04:55 AM

रतनपुर। पुलिस ने त्रिवेणीगंज में छापेमारी कर केस के एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि त्रिवेणीगंज निवासी तरुण कुमार यादव पर रतनपुर थाना में केस दर्ज है। इसमें वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर रतनपुर थाना पुलिस ने त्रिवेणीगंज पुलिस के सहयोग से आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।