Religious and Social Program Organized by Marwari Women s Committee in Supaul सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsReligious and Social Program Organized by Marwari Women s Committee in Supaul

सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुपौल में मारवाड़ी महिला समिति द्वारा एक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हनुमानजी के दरबार में भजन-कीर्तन किया गया और भोग अर्पित किया गया। समिति की अध्यक्ष राखी अग्रवाल...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलTue, 8 April 2025 04:03 AM
share Share
Follow Us on
सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुपौल। मारवाड़ी महिला समिति सुपौल द्वारा रविवार को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति की सचिव वद्यिा मोहनका के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धा व भक्ति भाव से हनुमानजी के दरबार में भजन-कीर्तन के बाद भोग लगाया गया। इस आयोजन की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष राखी अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में शोभा मोहनका, मीनू मोहनका, सीमा अग्रवाल, आशा संथालिया, मनीषा संथालिया, प्रीति अग्रवाल, निशा अग्रवाल, चंदा जैन एवं रीना जैन आदि ने भक्ति संगीत के माध्यम से समस्त वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जिला मुख्यालय के पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।