Assam SEBA HSLC Result 2025: ASSEB SEBA Assam 10th Result not today sebaonline resultsassam Assam HSLC 10th Result 2025: आज नहीं आएगा असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सीएम ने की पुष्टि, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Assam SEBA HSLC Result 2025: ASSEB SEBA Assam 10th Result not today sebaonline resultsassam

Assam HSLC 10th Result 2025: आज नहीं आएगा असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सीएम ने की पुष्टि

  • Assam SEBA HSLC Result 2025: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज 10वीं रिजल्ट 2025 जारी नहीं करेगा। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद एक्स पर छात्रों और उनके अभिभावकों को जानकारी दी कि नतीजे 10 अप्रैल को नहीं घोषित होंगे।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानThu, 10 April 2025 08:43 AM
share Share
Follow Us on
Assam HSLC 10th Result 2025: आज नहीं आएगा असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सीएम ने की पुष्टि

Assam SEBA HSLC Result 2025: असम स्टेट स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज 10वीं रिजल्ट 2025 जारी नहीं करेगा। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद एक्स पर छात्रों और उनके अभिभावकों को जानकारी दी कि नतीजे 10 अप्रैल को नहीं घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि परिणाम तैयार होने के बाद बोर्ड उन्हें तुरंत घोषित करेगा। परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट results.sebaonline.org, sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। असम माध्यमिक परीक्षा 2025 (Assam HSLC 2025) रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा। असम 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था।

पिछले वर्ष असम माध्यमिक रिजल्ट यानी कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट 20 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था। पिछले वर्ष लगभग 4.19 लाख छात्रों ने असम 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले वर्ष असम माध्यमिक परीक्षा रिजल्ट का पासिंग पर्सेंटेज 75.7 प्रतिशत था। अनुराग दोलोई ने असम कक्षा 10वीं परीक्षा में 593 मार्क्स प्राप्त कर टॉप किया था।

Assam Board 10th result 2025: असम 10th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sebaonine.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।

2. इसके होम पेज पर आपको 10वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा।

3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Assam HSLC exam Result 2025: इन वेबसाइट से रिजल्ट 2025 चेक करें-

sebaonline.org

resultsassam.nic.in

sebaresults.sebaonline.org