DSSSB released assistant superintendent exam result recruitment cutoff crossed 166 DSSSB ने जारी किया इस भर्ती का रिजल्ट, कटऑफ 166 के पार, अब लगानी होगा 1600 मीटर दौड़, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़DSSSB released assistant superintendent exam result recruitment cutoff crossed 166

DSSSB ने जारी किया इस भर्ती का रिजल्ट, कटऑफ 166 के पार, अब लगानी होगा 1600 मीटर दौड़

  • दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल विभाग भर्ती परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी dsssb.delhi.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 19 Nov 2024 05:02 PM
share Share
Follow Us on
DSSSB ने जारी किया इस भर्ती का रिजल्ट, कटऑफ 166 के पार, अब लगानी होगा 1600 मीटर दौड़

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट जेल विभाग भर्ती परीक्षा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी dsssb.delhi.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। डीएसएसएसबी ने लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। लिखित परीक्षा 13 जुलाई, 14, 20 और 21 जुलाई को आयोजित हुई थी। इस भर्ती के 26 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट को लेकर 282 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। परीक्षा में 13928 उम्मीदवार बैठे थे जिनके नॉर्मलाइज्ड मार्क्स dsssbonline.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।

नॉर्मलाइज्ड कटऑफ (200 में से)

जनरल कैटेगरी - 166.14

ओबीसी - 156.77

एससी - 145.50

एसटी - 140.98

एक्स सर्विसमैन - 123.45

फिजिकल के नियम

- कद काठी

लंबाई- पुरुष - 5.6 फीट

लंबाई महिला - 5.0

6.30 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी।

3.6 फीट की हाई जंप लगानी होगी।

13 फीट लंबी कूद मारनी होगी।

महिलाओं को 4.30 मिनट में 800 मीटर दौड़ना होगा।

3 फीट की हाई जंप लगानी होगी।

9 फीट लंबी कूद मारनी होगी।