GATE 2025 toppers list: IIT GATE Topper list out how many marks AIR 1 rank in different papers scored GATE 2025 Toppers List : IIT ने जारी की गेट टॉपरों की लिस्ट, किस पेपर में कौन रैंक 1 और उनके मार्क्स, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़GATE 2025 toppers list: IIT GATE Topper list out how many marks AIR 1 rank in different papers scored

GATE 2025 Toppers List : IIT ने जारी की गेट टॉपरों की लिस्ट, किस पेपर में कौन रैंक 1 और उनके मार्क्स

  • GATE 2025 Toppers List : आईआईटी रुड़की ने गेट 2025 के पेपर वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। साथ ही उनके मार्क्स भी जारी हुए हैं।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 26 March 2025 10:52 AM
share Share
Follow Us on
GATE 2025 Toppers List : IIT ने जारी की गेट टॉपरों की लिस्ट, किस पेपर में कौन रैंक 1 और उनके मार्क्स

GATE Toppers List 2025: आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के पेपर वाइज टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी है। किस पेपर में किसने टॉप किया है और उसके कितने मार्क्स हैं, यह आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर देखा जा सकता है। गेट रिजल्ट 19 मार्च को घोषित किया गया था । गेट स्कोरकार्ड 28 मार्च को जारी किए जाने हैं। योग्य उम्मीदवार 28 मार्च से 31 मई के बीच वेबसाइट से गेट स्कोरकार्ड फ्री डाउनलोड कर सकेंगे। 31 मई के बाद और 31 दिसंबर से पहले उन्हें स्कोरकार्ड की सॉफ्ट कॉपी प्राप्त करने के लिए प्रति पेपर 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

टेस्ट पेपर टॉपर का नाम रॉ मार्क्स (100 में से) गेट स्कोर (1,000 में से)

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग बालामुरुगन 81 990

कृषि इंजीनियरिंग कीर्ति रेवंत कुमार 74.67 1000

आर्किटेक्चर और प्लानिंग जयंत गिफ्टसन आर 83 1000

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग तनिश गुप्ता 77.67 1000

बायोटेक्नोलॉजी अर्नब पॉल 66.67 1000

सिविल इंजीनियरिंग अभय सिंह 89.02 1000

केमिकल इंजीनियरिंग अमलान कुमार त्रिपाठी 75.33 1000

कंप्यूटर साइंस एंड आईटी , राहुल कुमार सिंह 100 1000

केमिस्ट्री देबाशीष मंडल 70 1000

डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सादिनेनी निखिल चौधरी 96.33 1000

इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्वर्णव बिस्वास 82.67 1000

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रदीप चौहान 81.67 1000

पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग यश जैन 67.33 1000

इकोलॉजी एंड एवुल्यूशन - केशव आर मेनन 86.33 1000

जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग नीतीश कुमार 61.67 1000

जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोलॉजी ) सुमित घोष 76.67 970

जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोफिजिक्स ) राहुल मुखर्जी 70.67 1000

इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग कैलाश गोयल 65 993

गणित सोहम पाल 57 1000

मैकेनिकल इंजीनियरिंग रजनीश बिजारनिया 95.33 967

माइनिंग इंजीनियरिंग अनिकेत कुमार गुप्ता 75.67 1000

मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग योगेश सरमा सेदाई 89.67 941

नेवल आर्किटेक्चर और मैरीटाइम इंजीनियरिंग जतिन पाल 52.33 1000

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग सौरभ कुमार 74 1000

फिजिक्स पूर्णेन्दु दास 76.67 1000

उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग देवेन्द्र धनंजय अम्बराजकर 85.67 1000

स्टैटिस्टिक्स आर्किशमन मुखर्जी 77 1000

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस यादव अवधेश अनंतम 73.67 1000

इंजीनियरिंग विज्ञान (इंजीनियरिंग गणित, फ्यूड मैकेनिक, सॉलिड मैकेनिक्स) अनंत प्रकाश पांडे 88.33 1000

मानविकी और सामाजिक विज्ञान (समाजशास्त्र) विक्टर प्रिंस एन जे 80 939

मानविकी और सामाजिक विज्ञान (मनोविज्ञान) संजना शुक्ला 89 922

मानविकी और सामाजिक विज्ञान (भाषा विज्ञान) मूमल माजी 81 1000

मानविकी और सामाजिक विज्ञान (समाजशास्त्र) अरिजीत सेनगुप्ता 80 939

मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी) नौरीत खोंडेकर 71 1000

मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) संबुद्ध रॉयचौधरी 87.33 948

मानविकी और सामाजिक विज्ञान (दर्शनशास्त्र) मोहित कुमार 76 1000

लाइफ साइंस (केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, जूलॉजी) युगांश भाटिया 78.67 1000

गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) माध्यम से किया गया था। आपको बता दें कि गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।

ये पीएसयू करते हैं गेट के स्कोर का इस्तेमाल

भारतीय आयात प्राधिकरण (एएआई), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस), चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) समेत और भी कई पीएसयू हैं, जो भर्ती के लिए गेट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।