JEE Advanced 2025 question paper 1 and 2 released at jeeadv.ac.in here direct download link JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 पेपर 1 और पेपर 2 jeeadv.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़JEE Advanced 2025 question paper 1 and 2 released at jeeadv.ac.in here direct download link

JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 पेपर 1 और पेपर 2 jeeadv.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर 1 और पेपर 2 का प्रश्नपत्र जारी कर दिया गया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानMon, 19 May 2025 12:33 PM
share Share
Follow Us on
JEE Advanced 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 पेपर 1 और पेपर 2 jeeadv.ac.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Advanced 2025 Question Paper: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर 1 और पेपर 2 का प्रश्नपत्र जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रश्नपत्र को हिन्दी और इंग्लिश दोनों ही मीडियम में जारी किया गया है।

जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा का आयोजन कल 18 मई 2025 को किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। पेपर 1 में स्टूडेंट्स से 180 प्रश्न पूछे गए थे। फिजिक्स केमिस्ट्री और मैथ्स के प्रश्न समान संख्या में शामिल थे।

ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर खत्म, जानें स्टूडेंट्स ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें:JEE Advanced स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में मिलेगा एडमिशन? क्या आप दे पाएंगे पेपर

JEE Advanced 2025 Question Paper: जेईई एडवांस्ड 2025 प्रश्नपत्र कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एनाउंसमेंट सेक्शन में जाना होगा।

3. अब आपको "JEE Advanced 2025 Question Papers" लिंक पर क्लिक करना होगा।

4. इसके बाद आपको "पेपर 1" या "पेपर 2" लिंक करना होगा।

5. अब आपकी स्क्रीन पर जेईई एडवांस्ड 2025 प्रश्नपत्र की पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी।

6. अब आप प्रश्नपत्र पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लीजिए।

7. भविष्य के लिए प्रश्नपत्र का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

जेईई एडवांस्ड 2025 की महत्वपूर्ण तारीखें (इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार)-

कैंडिडेट रिस्पॉन्स शीट- 22 मई 2025

2. प्रोविजनल आंसर की- 26 मई 2025

3. ऑब्जेक्शन विंडो- 26 मई से 27 मई 2025 तक

4. फाइनल आंसर की- 2 जून 2025