Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live Updates : KSEAB Class 12 results karresults nic in toppers marksheet Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live : कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज karresults.nic.in पर होगा जारी, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live Updates : KSEAB Class 12 results karresults nic in toppers marksheet

Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live : कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज karresults.nic.in पर होगा जारी

  • Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live Updates : कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) पीयूसी - 2 रिजल्ट आज karresults.nic.in और kseab.karnatka.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तानTue, 8 April 2025 08:55 AM
share Share
Follow Us on
Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live : कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज karresults.nic.in पर होगा जारी

Karnataka 2nd PUC Result 2025 Live Updates : कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड (KSEAB) आज दोपहर 12.30 बजे प्री यूनिवर्सिटी एग्जाम का रिजल्ट जारी करेगा। केएसईएबी कक्षा 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnatka.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा। कर्नाटक बोर्ड 12वीं परीक्षा ( पीयूसी 2 ) 1 मार्च से 20 मार्च, 2025 तक हुई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। कक्षा 12 की परीक्षा कन्नड़ और अरबी के पेपरों से शुरू हुई और हिंदी के साथ समाप्त हुई। कर्नाटक पीयूसी-2 आंसर की 21 मार्च, 2025 को जारी की गई थी। केएसईएबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर 35 विषयों के लिए मॉडल उत्तर जारी किए गए थे।

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

वर्ष 2024 में केएसईएबी पीयूसी-2 रिजल्ट 10 अप्रैल को घोषित किया गया था। कुल 6,98,378 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 6,81,079 छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा में 5,52,690 छात्र पास हुए थे। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15 फीसदी रहा था।

Karnataka 2nd PUC Result 2025: कर्नाटक 12th रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-

1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कर्नाटक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद होम पेज पर आपको 12वीं/PUC 2 एग्जाम रिजल्ट का लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रोल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

Karnataka 2nd PUC Result 2025: इन वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकेंगे

karresults.nic.in

kseab.karnatka.gov.in