MP Board 8th Result 2025 Declared : एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट यहां से करें चेक, एक क्लिक में देखें अपने मार्क्स
- MP Board 8th Result 2025 Declared : एमपी बोर्ड ने आज 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया गया है। इसी पोर्टल पर शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे।

MP Board 8th Result 2025 Declared : एमपी बोर्ड ने आज 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किया गया है। इसी पोर्टल पर शिक्षक, स्कूल प्रमुख अपने विद्यालय का विद्यार्थीवार परिणाम भी देख सकेंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और समग्र आईडी की आवश्यकता होगी। एमपी बोर्ड 8वीं की परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी से 5 मार्च, 2025 के बीच हुआ था। कक्षा 8वीं में 11 लाख 68 हजार से अधिक स्टू़डेंट्स ने परीक्षा दी थी।
एक क्लिक में चेक करें एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट
एमपी बोर्ड 8वीं का रिजल्ट 90.02 प्रतिशत रहा है। शासकीय स्कूलों के 746539 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 665416 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 89.13 फीसदी पास हुए। अशासकीय स्कूलों में 419957 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें से 385235 विद्यार्थी पास हुए। यानी कुल 91.73 फीसदी पास हुए। मदरसा के 2370 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था जिसमें 1605 पास हुए। कुल 67.72 फीसदी पास प्रतिशत रहा।
एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र विषयवार रीटोटलिंग के लिए 3 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने स्कूल के माध्यम से 17 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।
कैसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट
MP Board 8th Result 2025 : ऐसे चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट
सबसे पहले rskmp.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर व्यू रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
यहां अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें।
रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। स्कोर कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
1 अप्रैल से नया सत्र, तीन दिन पहले आया रिजल्ट- मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से बच्चों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने तेजी से 5वीं और 8वीं का परिणाम तैयार करवाया है। इसके बाद 9वीं और 11वीं का रिजल्ट भी जल्द ही घोषित किया जा सकता है।