RBSE 12th arts result 2025: आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आज, यहां रोल नंबर से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
RBSE 12th Arts Result 2025 rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2025 आज जारी किया जाएगा।

RBSE 12th Arts Result 2025 rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 2025 आज rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी किया जा रहा है। लाइव हिन्दुस्तान पर भी नतीजे चेक कर सकेंगे, इसके लिए यहां क्लिक करें इस साल 12वीं के सभी स्ट्रीम आरबीएसई 12वीं आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के नतीजे (( RBSE 12th Arts Result 2025, RBSE 12th Science Result 2025, RBSE 12th Commerce Result 2025 ) ) एक साथ जारी किए जा रहे हैं।
इस बार 12वीं आर्ट्स के करीब 587475 स्टूडेंट्स नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 12वीं में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स आर्ट्स स्ट्रीम में ही हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए कुल 893616 स्टूडेंट पंजीकृत थे। इनमें से आरबीएससी 12वीं साइंस में 273984, कॉमर्स में 28250 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट पंजीकृत थे। पिछले साल की बात करें तो आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट पिछले साल 96.88 फीसदी गया था। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम पास करने वाले लड़कों की संख्या 260629 थी और 291160 लड़कियां पास हुईं थी।
पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट 20 मई को जारी कर दिया था। 2024 में आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा था। वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए थे।
आपको बता दें कि अभी 10वीं का रिजल्ट जारी नहीं हो रहा है। 10वीं का रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। आपको बता दें कि बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है। लेकिन पास प्रतिशत और जिलेवार रिजल्ट जारी किया जाएगा। जो एक विषय या दो विषय में फेल होगा, उसके लिए कंपार्टमेंट एग्जाम होगा, जो सितंबर में आयोजित किया जाएगा। दो अधिक विषयों में फेल होने पर फेल समझा जाएगा।