BSEB Bihar Board Inter Result 2022: One day left for Bihar Board Inter copy checking deadlines English teachers are not available BSEB Bihar Board Inter Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर कॉपी जांच के लिए एक दिन बचा, नहीं मिल रहे अंग्रेजी के परीक्षक, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़BSEB Bihar Board Inter Result 2022: One day left for Bihar Board Inter copy checking deadlines English teachers are not available

BSEB Bihar Board Inter Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर कॉपी जांच के लिए एक दिन बचा, नहीं मिल रहे अंग्रेजी के परीक्षक

वरीय संवाददाता मुजफ्फरपुरMon, 7 March 2022 08:08 AM
share Share
Follow Us on
BSEB Bihar Board Inter Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटर कॉपी जांच के लिए एक दिन बचा, नहीं मिल रहे अंग्रेजी के परीक्षक

BSEB Bihar Board Inter Matric Result 2022 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की कॉपी जांच खत्म होने में एक दिन शेष है, मगर मुजफ्फरपुर जिले में अब तक अंग्रेजी के परीक्षकों की खोज ही हो रही है। इंटर कॉपी जांच में प्राथमिकी के आदेश के बाद भी केन्द्र पर परीक्षक रविवार को नहीं पहुंचे। जिले में छह केन्द्रों पर इंटर कॉपी जांच चल रही है।

जिला स्कूल में अंग्रेजी विषय की कॉपियां आई हुई हैं, वहीं मारवाड़ी स्कूल में हिन्दी की कॉपियां हैं। सबसे अधिक अंग्रेजी में परीक्षक योगदान देने के लिए नहीं आए। महज 46 परीक्षक ने ही जिला स्कूल में योगदान दिया है। अन्य केन्द्रों पर कॉपी जांच खत्म होने की कगार पर है। बाकी विषयों की कॉपी जांच सोमवार तक खत्म हो जाएगी, अंग्रेजी की 36420 कॉपियों को जांचने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई है। डीईओ अब्दुस सलाम अंसारी ने कहा कि अंग्रेजी में शिक्षकों के नहीं आने से कॉपी जांच लटकी हुई है।