UP BEd Admit Card 2025 OUT: यूपी बीएड एंट्रेस टेस्ट 2025 के लिए एडमिट कार्ड bujhansi.ac.in पर जारी, Direct Link
UP BEd Admit Card 2025: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) की ओर से आज 25 मई 2025 को यूपी बीएड एंट्रेंस टेस्ट (UP BEd JEE), 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

UP BEd Admit Card 2025, bujhansi.ac.in: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी (BU) की ओर से आज 25 मई 2025 को उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE), 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अगर आप ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आप अपना यूपी बीएड एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट bujhanshi.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन 1 जून को राज्य के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कियी जाएगा।
UP BEd Admit Card 2025 Direct Link
यूपी बीएड परीक्षा पैटर्न-
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवारों दो पेपर देने होंगे। पेपर 1 में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान और भाषा (हिन्दी या इंग्लिश) से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका कुल अंक 200 होगा। पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
पेपर 2 में उम्मीदवारों से सामान्य अभिरुचि परीक्षण (General Aptitude Test) और विषय योग्यता (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर) से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनका कुल अंक 200 होगा। पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर देने पर 2 अंक प्रदान किए जाएंगे, लेकिन प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 (एक तिहाई) अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में काटे जाएंगे।
UP BEd Admit Card 2025: यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट bujhanshi.ac.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।
6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा के विषय
10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय