Ranchi Youth RJD Appoints New Leaders for Organizational Expansion युवा राजद ने प्रखंडवार अध्यक्षों की नियुक्ति की, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Youth RJD Appoints New Leaders for Organizational Expansion

युवा राजद ने प्रखंडवार अध्यक्षों की नियुक्ति की

रांची जिला युवा राजद ने संगठनात्मक विस्तार के लिए प्रखंडवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। इस सिलसिले में पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक हुई, जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों को राजद के मूल्यों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 25 May 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
युवा राजद ने प्रखंडवार अध्यक्षों की नियुक्ति की

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची जिला युवा राजद ने संगठनात्मक विस्तार के लिए प्रखंडवार पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्ति की है। इसे लेकर रविवार को झारखंड प्रदेश युवा राजद की एक अहम बैठक रांची के पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता रांची जिला युवा राजद अध्यक्ष कमलेश सिंह ने की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को राजद के मूल्यों तथा विचारधारा से अवगत कराया। सभी को निर्देश दिया गया कि वे पार्टी गाइडलाइन में चलते हुए युवाओं को भारी संख्या में जोड़ें। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के हाथों को झारखंड में भी मजबूत करें।

इस दौरान प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन यादव, छतरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, युवा राजद प्रदेश महासचिव मंतोष यादव, युवा राजद प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, युवा राजद प्रदेश सचिव अभिराज राय उपस्थित थे। प्रखंडवार अध्यक्ष की इन्हें दी गई जिम्मेदारी ओरमांझी - अध्यक्ष आसिफ आलम, उपाध्यक्ष इनामुल अंसारी कांके - तौफीक रजा रातू - सरिता कुमारी नगड़ी - विक्रांत भगत मांडर - राजू खान नामकुम - संपत कुमार बेड़ो - अशोक यादव बुढ़मू - रेणुका देवी ईटकी - अध्यक्ष सरवर मियां, उपाध्यक्ष अजीत केसरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।