WB HS Result 2025 OUT: पश्चिम बंगाल बोर्ड 12 वीं रिजल्ट 2025 result.wb.gov.in पर जारी, Direct Link
WBCHSE WB HS Result 2025: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 में शामिल छात्र अपना रिजल्ट wbchse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

West Bengal WBCHSE HS 12th Result 2025: पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 आज 7 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा 2025 में शामिल छात्र अपना रिजल्ट wbchse.wb.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक रिजल्ट 2025 को 7 मई दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी।
WBCHSE HS 12th Result 2025 Direct Link
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का पास पर्सेंटेज 90.97% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 88.4% रहा है तो वहीं लड़कों ने बेहतर प्रदर्शन किया है और उनका पास प्रतिशत 92.1% रहा है। सभी जिलों में मेदिनीपुर ने 95.4% पास प्रतिशत के साथ टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 99.20% रहा है। कॉमर्स का पास प्रतिशत 97.52% रहा है तो वहीं आर्ट्स का पास प्रतिशत 88.25% दर्ज किया गया है। इस वर्ष पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 72 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम-
1. रूपल पाल
2. तुषार देबनाथ
3. राजश्री अधिकारी
पश्चिम बंगाल माध्यमिक 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 18 मार्च 2025 तक किया गया था। ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में फेल होंगे उन्हें कम्पार्टमेंट एग्जाम में बैठकर पास होने का मौका मिलेगा। जो अपने मार्क्स से असंतुष्ट होंगे, उन्हें रीचेकिंग कराने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए फीस का भुगतान करना होगा।
WBCHSE Class 12 results 2025: पश्चिम बंगाल माध्यमिक 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 कैसे चेक कर सकेंगे-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक WB Madhyamik Result 2025 दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
डब्ल्यूबी एचएस रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन