प्रभसिमरन ने ऑरेंज कैप की रेस में यशस्वी को धकेला, पूरन से आगे निकले प्रियांश; पर्पल कैप किसके पास?
IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच रद्द होने के बावजूद ऑरेंज कैप की रेस में बदलाव देखने को मिला। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य को फायदा हुआ।

IPL 2025 Orange Cap and Purple Cap Updated List: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 का 58वां मैच रद्द हो गया। धर्मशाला में ब्लैकआउट के कारण मैच कंप्लीट नहीं हो सका। सिर्फ 10.1 ओवर का खेल हो पाया। जब मैच रोका गया, तब पंजाब की टीम एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी। मैच रद्द होने के बावजूद ऑरेंज कैप की रेस में बदलाव देखने को मिला। पीबीकेएस के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य को फायदा हुआ। दोनों ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
प्रभसिमरन ने 28 गेंदों में 7 चौकों के जरिए नाबाद 50 रन बनाए। वहीं, प्रियांश ने 34 गेंदों में 70 रन जुटाए, जिसमें 5 चौके और 6 सिक्स शामिल हैं। प्रभसिरमन मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह 12 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बना चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल को सातवें स्थान पर धकेल दिया। यशस्वी ने 12 मैचों में 473 रन बनाए हैं। प्रियांश छलांग लगाकर आठवें स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने 12 मैचों में 34.75 की औसत से 417 रन जोड़े हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोल पूरन नौवें पर खिसक गए। उन्होंने 11 मैचों में 410 रन जुटाए हैं। फिलहाल, ऑरेंज कैप मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव (12 मैचों में 510) के पास है।
आईपीएल 2025 ऑरेंज कैप लिस्ट-
प्लेयर | मैच | रन | औसत |
सूर्यकुमार यादव | 12 | 510 | 63.75 |
साई सुदर्शन | 11 | 509 | 46.27 |
शुभमन गिल | 11 | 508 | 50.80 |
विराट कोहली | 11 | 595 | 63.12 |
जोस बटलर | 11 | 500 | 71.42 |
प्रभसिमरन सिंह | 12 | 465 | 44.27 |
यशस्वी जायसवाल | 12 | 437 | 43.00 |
प्रियांश आर्य | 12 | 417 | 34.75 |
निकोलस पूरन | 11 | 410 | 41.00 |
श्रेयस अय्यर | 12 | 405 | 50.62 |
पर्पल कैप की रेस में कोई फेरबदल नहीं हुआ। पर्पल कैप अभी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के सिर सजी है। उन्होंने 11 मैचों में 20 विकेट लिए हैं। हालांकि, उनसे जल्द ही पर्पल कैप छिन सकती है क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के युवा स्पिनर नूर अहमद के खाते में भी 12 मैचों में 20 विकेट हैं। उनके बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पेसर जोश हेजलवुड और मुंबई के ट्रेंट बोल्ट हैं। दोनों ने 18-18 शिकार किए हैं।
आईपीएल 2025 पर्पल कैप लिस्ट-
प्लेयर | मैच | विकेट | औसत |
प्रसिद्ध कृष्णा | 11 | 20 | 16.45 |
नूर अहमद | 12 | 20 | 17.25 |
जोश हेजलवुड | 10 | 18 | 17.27 |
ट्रेंट बोल्ट | 12 | 18 | 19.88 |
वरुण चक्रवर्ती | 12 | 17 | 19.35 |
अर्शदीप सिंह | 11 | 16 | 18.18 |
वैभव अरोड़ा | 11 | 16 | 24.43 |
मोहम्मद सिराज | 11 | 15 | 24.60 |
हर्षित राणा | 12 | 15 | 27.20 |
साई किशोर | 11 | 14 | 17.64 |