DC vs CSK Why Delhi Capitals swapped wicketkeeper Abhishek Porel with KL Rahul in mid innings बीच पारी में दिल्ली कैपिटल्स ने बदला विकेटकीपर, अभिषेक पोरेल को किस बात की मिली सजा, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025DC vs CSK Why Delhi Capitals swapped wicketkeeper Abhishek Porel with KL Rahul in mid innings

बीच पारी में दिल्ली कैपिटल्स ने बदला विकेटकीपर, अभिषेक पोरेल को किस बात की मिली सजा

  • Abhishek Porel: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। दिल्ली की टीम ने तीसरे ओवर के बाद अपना विकेटकीपर बदल दिया। आखिर क्यों हुआ ऐसा?

Deepak लाइव हिन्दुस्तानSat, 5 April 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
बीच पारी में दिल्ली कैपिटल्स ने बदला विकेटकीपर, अभिषेक पोरेल को किस बात की मिली सजा

Abhishek Porel: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के मैच में दिलचस्प नजारा देखने को मिला। दिल्ली की टीम ने तीसरे ओवर के बाद अपना विकेटकीपर बदल दिया। जब चेन्नई की पारी शुरू हुई तो अभिषेक पोरेल विकेटकीपिंग कर रहे थे। लेकिन मिचेल स्टार्क की गेंद पर विजय शंकर का एलबीडब्लू का रिव्यू मिस करने के बाद तत्काल पोरेल को कीपिंग से हटा दिया गया। इसके बाद केएल राहुल ने विकेटकीपिंग ग्लव्स और पैड मंगाए और जिम्मेदारी संभाल ली।

पोरेल से ही हुई यह गलती
दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब फील्डिंग करने उतरी तो अभिषेक पोरेल विकेटकीपर की भूमिका में थे। उन्होंने तीसरे ओवर तक विकेटकीपिंग भी की। तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क गेंदबाजी कर रहे थे। उनके सामने बैटिंग कर रहे थे विजय शंकर। ओवर की पांचवीं गेंद विजय शंकर के जूतों पर लगी। मिचेल स्टार्क ने अंपायर से अपील की, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने डीआरएस के लिए विकेटकीपर अभिषेक पोरेल से पूछा। अभिषेक पोरेल ने इशारा किया कि गेंद बल्ले से लगी है। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने रिव्यू नहीं लिया।

ये भी पढ़ें:Live: रविंद्र जडेजा भी लौटे पवेलियन, अब CSK को माही मैजिक का सहारा
ये भी पढ़ें:हार्दिक नहीं, इस शख्स ने किया तिलक को रिटायर, क्या बोला MI की हार का ‘विलेन’

स्टार्क के चेहरे पर बेबस हंसी
तुरंत बाद ही स्क्रीन पर रीप्ले दिखाया जाने लगा। इसे देखकर स्पष्ट हो गया कि गेंद पहले बल्ले से नहीं, बल्कि विजय शंकर के जूते पर लगी थी। साथ यह भी स्पष्ट हो गया कि गेंद सीधे स्टंप पर लग रही थी। यानी अगर रिव्यू लिया जाता तो विजय शंकर पवेलियन में होते। रीप्ले देखते ही मिचेल स्टार्क के चेहरे पर बेबस मुस्कान तैर उठी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में सभी ने अपना माथा पकड़ लिया। यहां तक कि टीवी स्क्रीन उसी वक्त धोनी को भी दिखाया जा रहा था, जिन्होंने रिव्यू देखते ही आउट बोल दिया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।