MS Dhoni is the first player to complete 200 dismissals in the IPL History Dinesh Karthik at second एमएस धोनी ने विकेट के पीछे पूरी की डबल सेंचुरी, बन गए IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025MS Dhoni is the first player to complete 200 dismissals in the IPL History Dinesh Karthik at second

एमएस धोनी ने विकेट के पीछे पूरी की डबल सेंचुरी, बन गए IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

  • एमएस धोनी ने विकेट के पीछे एक अद्भुत डबल सेंचुरी पूरी कर ली है। वे IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में 200 शिकार पूरे कर चुके हैं।

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 April 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
एमएस धोनी ने विकेट के पीछे पूरी की डबल सेंचुरी, बन गए IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल की चैंपियन बनाने वाले कप्तान एमएस धोनी ने विकेट के पीछे एक अद्भुत डबल सेंचुरी पूरी कर ली है। एमएस धोनी IPL में विकेट के पीछे 200 शिकार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक और रिद्धिमान साहा हैं, लेकिन वे एमएस धोनी से काफी पीछे हैं। एमएस धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 30वें लीग मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की।

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी एकमात्र विकेटकीपर हैं, जिन्होंने विकेट के पीछे 200 शिकार किए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिनेश कार्तिक हैं, जिन्होंने 182 शिकार विकेटकीपर के तौर पर आईपीएल में किए हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स का भी नाम है, जिन्होंने 126 विकेट विकेट के पीछे से अपने गेंदबाजों को आईपीएल में दिलाए थे। उन्होंने आरसीबी के लिए लंबे समय तक विकेटकीपिंग की थी।

ये भी पढ़ें:'धोनी रिव्यू सिस्टम' हुआ हैक तो अंशुल कम्बोज अड़ गए, माही को माननी पड़ी जिद

एमएस धोनी 43 साल से ज्यादा की उम्र में भी एक युवा खिलाड़ी की तरह विकेट के पीछे मुस्तैद रहते हैं। कप्तान बनने के बाद उन्होंने कुछ ज्यादा जिम्मेदारी इस सीजन अपने सिर पर ले ली है। वे विकेट के पीछे से मिड विकेट तक दौड़ने की कोशिश करते हुए दिख जाते हैं। इसके अलावा विकेट के पीछे से फील्डिंग और गेंदबाजों को चलाना उनका हमेशा से पेशा रहा है। लखनऊ के खिलाफ वे कुछ ज्यादा ही एक्टिव नजर आए थे।

इतना ही नहीं, इस मैच में एमएस धोनी 46 स्टंपिंग आईपीएल में कर चुके हैं। यह पहले से ही रिकॉर्ड है, क्योंकि दिनेश कार्तिक ने 37 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। रोबिन उथप्पा ने 32 और रिद्धिमान साहा ने 26 शिकार स्टंप के तौर पर किए हैं। ऋषभ पंत का नंबर 23 तक पहुंच चुका है। ऋषभ पंत और एमएस धोनी ही अब आईपीएल में एक्टिव हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।