Jasprit Bumrah to return in IPL 2025 Good news for Mumbai Indians fans Will he play against RCB MI ने जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस को दी गुड न्यूज, IPLमें होने वाली है शेर की वापसी; क्या RCB के खिलाफ खेलेंगे?, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Jasprit Bumrah to return in IPL 2025 Good news for Mumbai Indians fans Will he play against RCB

MI ने जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस को दी गुड न्यूज, IPLमें होने वाली है शेर की वापसी; क्या RCB के खिलाफ खेलेंगे?

  • जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट पास कर मुंबई इंडियंस से जुड़ने के लिए तैयार है। फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। हालांकि यह कन्फर्म नहीं है कि वह आरसीबी के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे या नहीं।

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 6 April 2025 01:14 PM
share Share
Follow Us on
MI ने जसप्रीत बुमराह को लेकर फैंस को दी गुड न्यूज, IPLमें होने वाली है शेर की वापसी; क्या RCB के खिलाफ खेलेंगे?

रविवार की सुबह मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई। MI के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम 4 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर लगी हुई है। ऐसे में फैंस को जसप्रीत बुमराह की कमी खूब खल रही है। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म होने को है। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर अपडेट दिया है। फ्रेंचाइजी ने इस स्टार तेज गेंदबाज के टीम के साथ जुड़ने को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है।

ये भी पढ़ें:राजीव गांधी स्टेडियम का आज कैसा रहेगा मिजाज और किसे मिलेगा फायदा, जानें

वीडियो में जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन अपने बेटे अंगद को एक कहानी सुनाती नजर आ रही है। कहानी में संजना ने बुमराह को कब (CUB) यानी शेर का बच्चा बताया है जो 2013 में जंगल यानी IPL खेलने उतरा था। जिसमें रनों की बरसात होती है, जहां हर कोई डरता है। लेकिन उसने साहस दिखाया। कई सालों में कई लड़ाईयां लड़ी, मगर हार नहीं मानी। अब वो इस जंगल का राजा है। आप भी देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें:सैमसन की ऑरेंज कैप की रेस में एंट्री, पर्पल कैप के लिए 2 विदेशियों में जंग

ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान बुमराह को पीठ में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे। अब आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैच मिस करने के बाद बीसीसीआई से उन्हें मैच खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है।

बुमराह को पहले भी पीठ की समस्या रही है। सर्जरी के बाद वह सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 11 महीने क्रिकेट से दूर रहे। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ़ टी20 मैच में वापसी की।