RCB vs CSK Romario Shepherd hits fastest fifty in ipl 2025 against Chennai Super Kings at M Chinnaswamy Stadium रोमारियो शेफर्ड ने बेंगलुरु में मचाई तबाही, 14 गेंद में ठोक दी IPL 2025 की सबसे तेज फिफ्टी, Cricket Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़RCB vs CSK Romario Shepherd hits fastest fifty in ipl 2025 against Chennai Super Kings at M Chinnaswamy Stadium

रोमारियो शेफर्ड ने बेंगलुरु में मचाई तबाही, 14 गेंद में ठोक दी IPL 2025 की सबसे तेज फिफ्टी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 14 गेंद में अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्के और चार चौके लगाए।

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तानSat, 3 May 2025 09:38 PM
share Share
Follow Us on
रोमारियो शेफर्ड ने बेंगलुरु में मचाई तबाही, 14 गेंद में ठोक दी IPL 2025 की सबसे तेज फिफ्टी

Romario Shepherd Fastest fifty in IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रोमारियो शेफर्ड ने अंतिम दो ओवरों में तूफानी पारी खेलते हुए इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। शेफर्ड आईपीएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं। शेफर्ड ने चेन्नई के खिलाफ मैच में 14 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली।

आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में 50 रन ठोके थे। केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड ने 14-14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। रोमारियो ने आईपीएल में 19-20 ओवरों के दौरान 42 गेंदों में 128 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने स्ट्राइक रेट 305 का रहा है। वह दो बार आउट हुए हैं। उन्होंने 13 छक्के और 10 चौके लगाए हैं।

ये भी पढ़ें:कोहली ने बेंगलुरु में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 300 छक्के लगाने वाले पहले बैटर

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में रोमारियो शेफर्ड कप्तान रजत पाटीदार के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। वह शुरुआती दो गेंद में सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद खलील अहमद के ओवर में उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाकर ओवर में 33 रन बटोरे। उन्होंने 9 गेंद में ही 33 रन बना लिए थे। इसके बाद अगले ओवर में उन्होंने दो चौके और इतने ही छक्के लगाकर 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जोकि जारी सीजन का सबसे तेज अर्धशतक भी है। शेफर्ड ने 14 गेंद में 6 छक्के और चार चौके की मदद से 53 रन बनाए।

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)

13 - यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, 2023

14 - केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, 2018

14 - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, 2022

14 - रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम सीएसके, 2025*

लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, GT vs SRH, आईपीएल 2025 , आईपीएल शेड्यूल , आईपीएल पॉइंट्स टेबल , आईपीएल ऑरेंज कैप से जुड़ी खबरें और आईपीएल पर्पल कैप वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |