Romario Shepherd Fire in RCB vs CSK bombard 33 runs in 19th over of Khaleel ahmad IPL 2025 धोनी के सामने ही सच हुआ उनकी फिल्म का डायलॉग, रोमारियो शेफर्ड ने धागा खोल दिया; 19वें ओवर में कूटे 33 रन, Ipl Hindi News - Hindustan
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़IPL 2025Romario Shepherd Fire in RCB vs CSK bombard 33 runs in 19th over of Khaleel ahmad IPL 2025

धोनी के सामने ही सच हुआ उनकी फिल्म का डायलॉग, रोमारियो शेफर्ड ने धागा खोल दिया; 19वें ओवर में कूटे 33 रन

Romario Shepherd: फिल्म एमएस धोनी में उनके कैरेक्टर का डायलॉग है कि बल्लेबाज ने धागा खोल दिया। आरसीबी के खिलाफ विकेटों के पीछे से खड़े महेंद्र सिंह धोनी देखते ही रह गए और रोमारियो शेफर्ड ने वाकई धागा खोल दिया।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 3 May 2025 09:58 PM
share Share
Follow Us on
धोनी के सामने ही सच हुआ उनकी फिल्म का डायलॉग, रोमारियो शेफर्ड ने धागा खोल दिया; 19वें ओवर में कूटे 33 रन

Romario Shepherd: फिल्म एमएस धोनी में उनके कैरेक्टर का डायलॉग है कि बल्लेबाज ने धागा खोल दिया। आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले में फिल्म का यह डायलॉग हकीकत में तब्दील हो गया। विकेटों के पीछे से खड़े महेंद्र सिंह धोनी देखते ही रह गए और रोमारियो शेफर्ड ने वाकई धागा खोल दिया। यह हुआ आरसीबी की पारी के 19वें ओवर में। शेफर्ड के सामने गेंदबाज थे खलील अहमद और बल्लेबाज ने एक के बाद एक जबर्दस्त शॉट लगाते हुए 33 रन कूट डाले।

ऐसा रहा ओवर का हाल
वैसे तो आज बेंगलुरु में मौसम खराब होने की आशंका थी। लेकिन शायद चेन्नई सुपर किंग्स को अंदाजा नहीं था कि यह तूफान रोमारियो शेफर्ड के रूप में आने वाला है। रोमारियो शेफर्ड ने 19वें ओवर में अपना तूफानी अंदाज दिखाया। यह ओवर फेंक रहे थे खलील अहमद। खलील की पहली गेंद को रोमारियो ने मिडविकेट के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया। दूसरी गेंद पर भी शेफर्ड ने खतरनाक शॉट लगाया और इस पर भी छक्का लगा दिया। तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया और चौथी गेंद पर फिर छक्का लगा दिया। पांचवीं गेंद पर मारा गया छक्का और भी लंबा था और यह नो बॉल भी हो गई थी। इसके बाद अगली गेंद फ्री हिट थी, जिस पर खलील ने कोई रन नहीं जाने दिया। लेकिन अंतिम गेंद को रोमारियो ने चौके लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:आईपीएल की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ियां, विराट कोहली-फाफ डुप्लेसी किस नंबर पर
ये भी पढ़ें:रोमारियो शेफर्ड ने बेंगलुरु में मचाई तबाही, ठोक दी IPL 2025 की सबसे तेज फिफ्टी

खलील के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
इसके साथ ही खलील अहमद के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। खलील अहमद आईपीएल के इस सीजन का सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने कुल 33 रन लुटाए। इसके अलावा एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने तीन ओवर में 65 रन खर्च कर डाले। खलील अहमद चेन्नई की तरफ से आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले गेंदबाज भी बन गए। उनसे पहले लुंगी एंगिडी ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 रन लुटाए थे। इसके अलावा 2021 में सैम करन ने भी केकेआर के खिलाफ एक ही ओवर में 30 रन खर्च किए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।