बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने ब्रेकअप के बाद भी साथ किया काम, इस जोड़ी ने दी ब्लॉकबस्टर
हिंदी फिल्मों में एक्टर्स के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आम बात है। लेकिन इन कपल्स ने रिश्ता खत्म होने के बाद भी काम के प्रति अपना कमिटमेंट पूरा करते हुए साथ काम किया। ब्रेकअप के बाद ये जोड़ियां स्क्रीन पर साथ नजर आई थीं और आज भी ऑडियंस की फेवरेट हैं ये जोड़ियां।

बॉलीवुड एक्टर्स की फिल्मों की तरफ उनके अफेयर और ब्रेकअप भी खबरों में रहे हैं। करीना कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक, अक्षय कुमार और सलमान खान समेत तक एक्टर्स ने अपने ब्रेकअप के बाद अपने एक्स पार्टनर के साथ काम किया। फिल्मी दुनिया के इन सितारों ने काम और कमिटमेंट के आगे निजी जिंदगी की दिक्कतों को दूर रखा है। ये हैं वो सेलेब्रिटी कपल जिन्होंने ब्रेकअप के बाद भी साथ काम किया।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर
अपने करियर की शुरुआत के दौरान रणबीर और दीपिका एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों ने कई मीडिया इंटरव्यूज में अपने रिश्ते को स्वीकार किया। इनके अफेयर ने जितनी सुर्खियां बटोरी उससे ज्यादा ब्रेकअप चर्चाओं में रहा। धोखे की वजह से हुए ब्रेकअप के बाद भी दीपिका ने रणबीर के साथ तमाशा और ये जवानी है दीवानी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
करीना कपूर और शाहिद कपूर
करीना कपूर और शाहिद कपूर का ब्रेकअप फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान हो हो गया था। लेकिन इसके बाद दोनों मिलेंगे-मिलेंगे नाम की फिल्म में नजर आए। इसके अलावा उड़ता पंजाब में भी दोनों ने काम किया था। हालांकि, साथ में इनका कोई सीन नहीं था।
सलमान खान और कैटरीना कैफ
सलमान खान और कैटरीना कैफ ने खुलकर अपने अफेयर पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिनबी बहन अर्पिता खान की शादी का एक वीडियो है जिसमें सलमान सबके सामने कैटरीना को खान परिवार का हिस्सा बनाने की बात कह रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों का अफेयर कई सालों चला था। ऐसी खबरें हैं कि कैट की जिंदगी में रणबीर के आने से दोनों अलग हो गए। सलमान और कैटरीना ने ब्रेकअप के बाद टाइगर और भारत जैसी फिल्मों में काम किया।
अक्षय कुमार और रवीना टंडन
अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने कई हित फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान दोनों के डेट करने और सगाई की खबर सामने आई थी। दोनों का रिश्ता खत्म हुए सालों हो गए हैं। दोनों की जिंदगियां आगे बढ़ गई है। लेकिन सालों बाद अब दोनों वेलकम टू जंगल में स्क्रीन शेयर करते दिखने वाले हैं। ये फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित
90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित का अफेयर सुर्ख़ियों में था। दोनों ने कई फिल्में भी की।
लेकिन संजय दत्त के जेल जाने की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया और माधुरी की जिंदगी आगे बढ़ गई। लेकिन सालों बाद दोनों ने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म कलंक में काम किया। दोनों को स्क्रीन पर देखने फैंस जुटे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।