India Pakistan War Celebs Reacted Said we Are Proud of indian army kangana ranaut wamiqa gabbi देश की सेना पर गर्व है..., सेलेब्स ने किया भारतीय आर्मी को सलाम, वामिका ने लिखा- हाउ इज द जोश?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडIndia Pakistan War Celebs Reacted Said we Are Proud of indian army kangana ranaut wamiqa gabbi

देश की सेना पर गर्व है..., सेलेब्स ने किया भारतीय आर्मी को सलाम, वामिका ने लिखा- हाउ इज द जोश?

कंगना रनौत से लेकर वामिका गब्बी तक, बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं। वे आर्मी की ताकत को सलाम कर रहे हैं और उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

Vartika Tolani लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 09:05 AM
share Share
Follow Us on
देश की सेना पर गर्व है..., सेलेब्स ने किया भारतीय आर्मी को सलाम, वामिका ने लिखा- हाउ इज द जोश?

पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। ऐसे में भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम S-400 से उनके ड्रोन्स, मिसाइल और फाइटर जेट्स को मार गिराया। इतना ही नहीं, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। ऐसे में सेलेब्स भारतीय सेना की तारीफ कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हमें हमारी सेना पर गर्व है।

प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "हमें हमारी सेना पर गर्व है। जय हिंद।" रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, "भारतीय सशस्त्र बलों के लिए प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं... हमारी रक्षा करने वाले पुरुषों और महिलाओं पर हमें गर्व है... जय हिंद।" वहीं कंगना रनौत ने लिखा, "जम्मू निशाने पर है! भारतीय एयर डिफेंस ने जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। मजबूत रहो जम्मू।"

इमोशनल नोट

मानुष छिल्लर ने सोशल मीडिया पर इमोशनल नोट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "एक डॉक्टर की बेटी होने के नाते, जिसने रक्षा मंत्रालय में 3 दशक बिताए हैं, और एक सेना अधिकारी की भतीजी होने के नाते, मैं देश की सेवा के लिए हमारे अपना बलिदान देने वाले सशस्त्र बलों का सम्मान करती हूं। हमेशा हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद। जय हिंद।"

हाउ इज द जोश?

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने ट्वीट कर लिखा, "ये रात काफी लंबी रात होने वाली है। आइए हम अपने सशस्त्र बलों के साथ एकजुट रहें; उनकी ताकत और साहस की जीत हो।" उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक की मशहूर लाइन को दोहराते हुए अभिनेत्री वामिका गब्बी ने कहा, "हाउ इज द जोश?"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।