Raid 2 Box Office Collection Day 17 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Saturday Earning Raid 2 Box Office Day 17: शनिवार को 'रेड 2' ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, अजय की इस हिट फिल्म को भी छोड़ा पीछे, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaid 2 Box Office Collection Day 17 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Saturday Earning

Raid 2 Box Office Day 17: शनिवार को 'रेड 2' ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, अजय की इस हिट फिल्म को भी छोड़ा पीछे

'रेड 2' 1 मई, 2025 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। ऐसे में अब फिल्म के शनिवार के आंकड़े दिन सामने आ चुके हैं। जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानSun, 18 May 2025 10:47 AM
share Share
Follow Us on
Raid 2 Box Office Day 17: शनिवार को 'रेड 2' ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, अजय की इस हिट फिल्म को भी छोड़ा पीछे

राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रेड 2' की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। क्रिटिक्स ने भी इस मूवी को बेहतरीन रिव्यू दिए हैं। फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। दोनों स्टार्स ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। ये फिल्म थिएटर्स में 1 मई, 2025 को रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। ऐसे में अब फिल्म के शनिवार के आंकड़े दिन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया।

दो हफ्ते में कर डाली इतनी कमाई

ये मच अवेटेड फिल्म 'रेड 2' अजय की साल 2018 में आई रेड का सीक्वल है जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं, अब अजय की 'रेड 2' हर दिन कमाई के मामले में दूसरी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। इस फिल्म ने अक्षय कुमार की 'केसरी 2' और सनी देओल की 'जाट' तक को तगड़ा कॉम्पिटिशन दिया है। फिल्म में अजय देवगन आयकर विभाग के एक डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ता है। वहीं, रितेश देशमुख ने विलेन का किरदार निभाया है। मूवी में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। 'रेड 2' ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब फिल्म के 17वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने शुक्रवार को घरेलू बॉक्स 4.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 143.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

डे वाइज देखें 'रेड 2' का कलेक्शन

डे 1- 19.25 करोड़

डे 2- 12 करोड़

डे 3- 18 करोड़

डे 4- 22 करोड़

डे 5- 7.5 करोड़

डे 6- 7 करोड़

डे 7- 4.75 करोड़

डे 8- 5.25 करोड़

डे 9- 5.00 करोड़

डे 10 - 8.25 करोड़

डे 11 - 11.75 करोड़

डे 12- 4.85 करोड़

डे 13- 4.5 करोड़

डे 14- 3.25 करोड़

डे 15- 3.00 करोड़

डे 16- 3.00 करोड़

डे 17- 4.15 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 143.50 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

सिंघम रिटर्न्स को छोड़ा पीछे

बता दें कि अजय देवगन की सिंघम रिटर्न्स ने 143.35 करोड़ लाइफटाइम कलेक्शन किया था। अब रेड 2 ने सिंघम रिटर्न्स को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, इसकी रफ्तार देखकर ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म अजय की शैतान को भी जल्द ही पीछे छोड़ देगी। शैतान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 148.21 करोड़ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।