Raid 2 Box Office Collection Day 8 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Thursday Earning Raid 2 Box Office Day 8: गुरुवार को 'रेड 2' ने पकड़ी रफ्तार, क्या वीकेंड से पहले ही रचेगी इतिहास?, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRaid 2 Box Office Collection Day 8 Ajay Devgn Riteish Deshmukh Movie Thursday Earning

Raid 2 Box Office Day 8: गुरुवार को 'रेड 2' ने पकड़ी रफ्तार, क्या वीकेंड से पहले ही रचेगी इतिहास?

अजय देवगन की 'रेड 2' के रिलीज का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। मूवी में अजय देवगन ने आयकर विभाग के एक सिद्धांतवादी और ईमानदार डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है।

Priti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तानFri, 9 May 2025 10:52 AM
share Share
Follow Us on
Raid 2 Box Office Day 8: गुरुवार को 'रेड 2' ने पकड़ी रफ्तार, क्या वीकेंड से पहले ही रचेगी इतिहास?

क्राइम थ्रिलर फिल्म 'रेड 2' थिएटर्स में 1 मई, 2025 को रिलीज हुई है। फिल्म में अजय देवगन और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। मूवी में एक बार फिर से अजय ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है। तो वहीं, रितेश भी किसी मामले में उनसे कम नजर नहीं आए। ये मच अवेटेड फिल्म अजय की साल 2018 में आई हिट फिल्म रेड का सीक्वल है। ऐसे में अब फिल्म को रिलीज हुए आठ दिन हो गए है। इसी बीच अब 'रेड 2' के बुधवार के दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा लिया।

पटरी पर लौटी 'रेड 2'

अजय देवगन की 'रेड 2' के रिलीज का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। मूवी में अजय देवगन ने आयकर विभाग के एक सिद्धांतवादी और ईमानदार डिप्टी कमिश्नर अमय पटनायक की भूमिका निभाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी अथक मुहिम के लिए जाने जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ रितेश देशमुख ने विलेन का किरदार निभाया है, जो अपना काला धन छुपाने की पूरी कोशिश करते हैं। मूवी में वाणी कपूर भी अहम किरदार में हैं। 'रेड 2' ने ओपनिंग डे पर 19.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके आठवें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' ने गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में अब इसका टोटल कलेक्शन 95.65 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि ये जल्द ही सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

डे वाइज देखें 'ग्राउंड जीरो' का कलेक्शन

डे 1- 19.25 करोड़

डे 2- 12 करोड़

डे 3- 18 करोड़

डे 4- 22 करोड़

डे 5- 7.5 करोड़

डे 6- 7 करोड़

डे 7- 4.75 करोड़

डे 8- 5.15 करोड़

टोटल कलेक्शन- 95.65 करोड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।