Gujarat aap Parivartan abhiyan starting from may 1 gopal rai explains know all about it गुजरात में 1 मई से AAP शुरू करेगी 'परिवर्तन अभियान', ऑब्जर्वर भी बनाए जाएंगे, Gujarat Hindi News - Hindustan
Hindi Newsगुजरात न्यूज़Gujarat aap Parivartan abhiyan starting from may 1 gopal rai explains know all about it

गुजरात में 1 मई से AAP शुरू करेगी 'परिवर्तन अभियान', ऑब्जर्वर भी बनाए जाएंगे

  • अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय को गुजरात का इनचार्ज बनाकर भेजा है। गोपाल राय पार्टी की बेहतरी के लिए जुट भी गए हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी 1 मई से परिवर्तन अभियान शुरू करने वाली है। अहमदाबाद में शुरू होने वाले इस अभियान के दिन आप कार्यकर्ता व्रत रखंगे और रामधुन गाएंगे।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तानSun, 13 April 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
गुजरात में 1 मई से AAP शुरू करेगी 'परिवर्तन अभियान', ऑब्जर्वर भी बनाए जाएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब पार्टी का अगला मिशन पंजाब बचाने के साथ गुजरात में कुछ अलग करना है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय को गुजरात का इनचार्ज बनाकर भेजा है। गोपाल राय पार्टी की बेहतरी के लिए जुट भी गए हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी 1 मई से परिवर्तन अभियान शुरू करने वाली है। अहमदाबाद में शुरू होने वाले इस अभियान के दिन आप कार्यकर्ता व्रत रखंगे और रामधुन गाएंगे।

गुजरात आप प्रभारी गोपाल राय ने परिवर्तन अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी ने गुजरात में होने वाले स्थानीय चुनावों में सभी सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। अपने संगठन को मजबूत करने के लिए,AAP 26 लोकसभा और 182 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी 1 मई को पूरे गुजरात में 'परिवर्तन अभियान' शुरू करने जा रही है। ये अभियान अहमदाबाद से शुरू होगा और इसका मकसद राज्य में बदलाव लाना है। अभियान के तहत,आप के कार्यकर्ता 1 मई को उपवास रखेंगे और गुजरात में बदलाव लाने के लिए रामधुन (राम नाम का जाप) करेंगे।

गोपाल राय ने आगे कहा कि 'परिवर्तन अभियान' का उद्देश्य राज्य में बदलाव लाना है। गोपाल राय ने बताया कि हमने आज विसवदर विधानसभा में प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था। इस सम्मेलन में सभी प्रदेश पदाधिकारिओं, विधायक गण, पार्षद गण एंव सभी कार्यकर्ताओं ने गुजरात में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।